पुलिस द्वारा अपराधियों के लगे फोटो दबंगों ने एक घंटे में ही हटाए पुलिस को दी चुनोती

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

मुरादाबाद में पुलिस द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने व जनता को अपराधियों की पहचान कराने के लिएं नई पहल की गई। शहर के प्रमुख चौराहों पर लुटेरों और पुलिस को चुनौती करने वाले बदमाशों के पोस्टरों को बड़े-बड़े होर्डिंग्स पर चिपकाकर लगाया गया। इन पोस्टरों में आरोपियों व अपराधियों की तस्वीरें प्रमुखता से दर्शाई गई थीं, ताकि जनता सतर्क रह सके। हालांकि हैरानी की बात यह रही कि सिर्फ एक घंटे के भीतर ही इन सभी पोस्टरों को हटा दिया गया। पोस्टर हटाए जाने के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button