सहयोगियों के सम्मान से रामलीला का समापन

अन्तिम दिवस पुनःविराट धनुषभंग, लक्ष्मण-परशुराम संवाद हुआ सम्पन्न

भरथना,इटावा। सहयोगियों के सम्मान के उपरान्त पूरी रात्रि चले विशाल धनुषभंग व लक्ष्मण-परशुराम के तीखे व्यंगों के साथ 128वें श्री रामलीला महोत्सव भरथना का समापन हो गया। लक्ष्मण-परशुराम की एक-दूसरे के प्रति कटाक्ष वार्तालाप ने भोर होने तक रामलीला दर्शक प्रेमियों को एक ही स्थान पर बैठने को मजबूर कर दिया।

भरथना कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में श्री रामलीला कमेटी (रजि.) भरथना के तत्वाधान् में आयोजित 128वें श्री रामलीला महोत्सव का शनिवार की रात्रि समापन हो गया। समापन के अवसर पर कमेटी संरक्षकगणों व पदाधिकारियों ने विभिन्न सेवाओं के माध्यम से महोत्सव में सहयोग करने वाले पत्रकार,लाइट, साउण्ड,डी.जे.,टेण्ट, बैण्ड,डेकोरेशन आदि के प्रतिनिधियों का पुष्पहार, अंगवस्त्र व उपहार और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग का साथ देने की अपेक्षा की। तदुपरान्त सम्पन्न हुए विशाल धनुषभंग व लक्ष्मण-परशुराम के तीखे व्यंगों व एक-दूसरे के प्रति कटाक्ष वार्तालाप ने भोर होने तक रामलीला दर्शक प्रेमियों को एक ही स्थान पर बैठने को मजबूर कर दिया।

महोत्सव का समापन बतौर मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे ने किया। तदुपरान्त कमेटी के अध्यक्ष रोहित यादव,कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी,महामंत्री गणेश कौशल आदि ने मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे,पूर्व प्रमुख हरिओम यादव,पूर्व जिपंस मनोज यादव बण्टी आदि का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया।

इस मौके पर संरक्षक विनोद यादव,विपिन यादव,अरविन्द भदौरिया, सत्यप्रकाश यादव, के.के.यादव,दीपक यादव,रज्जन पोरवाल, करूणाशंकर दुबे, रानू यादव,विनोद पटेल, प्रताप यादव,गिरीश शुक्ला,संजीव यादव, रजत कठेरिया,अवधेश सविता,पिण्टू यादव सहित समस्त कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सत्यप्रकाश यादव राजा ने किया।

Related Articles

Back to top button