ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर में उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन टीम का रहा दबदबा, शानदार प्रदर्शन

(संवाददाता: पराग तोमर)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनांक 9 मई 2026 से 13 मई 2026 तक ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन कलस्टर आयोजित हुआ, यह प्रतियोगिता पुलिस विभाग की सबसे बड़ी विशाल प्रतियोगिता मानी जाती है, जिसमें भारतवर्ष के सभी स्टेट पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स की टीम में हिस्सा लेती हैं इसमें कुल 42 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें लगभग 1200 खिलाड़ी बैडमिंटन के 700 खिलाड़ी टेबल टेनिस के विभिन्न टीमों से प्रतिभाग करने आए,

उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन टीम पुरुष एवं महिला ने टीम के हेड कोच सब इंस्पेक्टर वरुण पवार, महिला कोच हेड कांस्टेबल भावना बालियांन तथा सहायक कोच हेड कॉन्स्टेबल विनय कुमार पांडे के कुशल नेतृत्व में 17 मेडल अर्जित किये, विगत वर्ष यह प्रतियोगिता केरल के कोच्चि में संपादित हुई थी जहां उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन टीम में 10 मेडल प्राप्त किए गए थे, यह भी बताते चलें कि टीम इवेंट में महिलाओं ने द्वितीय स्थान एवं पुरुषों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस बार टीम की बेहतरीन परफॉर्मेंस देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के खेल सचिव डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने आज टीम को व तीनो कोच को शुभकामनायें बधाई दी, तथा भविष्य मे और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन पुरुष महिला दोनों टाइम गाजियाबाद के सीबीआई अकादमी में अभ्यास करती है तथा पुलिस लाइन में निवास करती है।

टीम कोच एवं खिलाड़ियों द्वारा बताया गया कि उनकी इस बड़ी उपलब्धि के पीछे उनके उच्च अधिकारी डॉ प्रीतेंद्र सिंह व गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड, अपर आयुक्त केशव चौधरी एडिशनल डीसीपी पीयूष सिंह का कुशल निर्देशन व सहयोग मिला तथा गाजियाबाद में कमला नेहरू नगर स्थित सीबीआई अकादमी के डायरेक्टर आईपीएस शुहेल शर्मा व भारत इंचार्ज संजय मान ने मुख्य योगदान व सहयोग बताया तथा सभी का आभार व्यक्त किया। अगली प्रतियोगिता गुजरात के अहमदाबाद में महा अक्टूबर 2026 में होना प्रस्तावित है जिसके लिए टीम पुनः सीबीआई अकादमी में पुरजोर मेहनत कर पसीना बहायेगी।

Related Articles

Back to top button