नीलमणि शुक्ला जिलाध्यक्ष तो प्रकाश चंद्र मिश्र जिला महामंत्री हुए निर्वाचित

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद श्रावस्ती के जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन बन सरिता रिजॉर्ट बहराइच में हुआ सम्पन्न

 स्टार एक्सप्रेस 

बहराइच. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद- श्रावस्ती के त्रैवार्षिक अधिवेशन का वन सरिता रिसॉर्ट बहराइच में संपन्न हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार अखिल भारतीय प्रभारी उच्च शिक्षा संवर्ग संगठन प्रभारी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, विशिष्ट अतिथि दद्दन मिश्र जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व सांसद पूर्व मंत्री, विशिष्ट अतिथि भाजपा श्रावस्ती जिलाध्यक्ष महेश मिश्र”ओम”, मुख्य वक्ता के रूप में पंकज कुमार पटवा प्रांत महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख अवध प्रांत उपस्थित रहे।

जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर नीलमणि शुक्ल ,महामंत्री पद पर प्रकाश चंद्र मिश्र,कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप पटेल ,जिला मीडिया प्रभारी जिला प्रवक्ता पद पर अजय कुमार वर्मा, वरिष्ट उपाध्यक्ष जीतेन्द्र द्विवेदी,उपाध्यक्ष,जिला मंत्री रणविजय मिश्रा व जय शंकर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष दीपक केसरवानी अमित मिश्रा व घनश्याम तिवारी, संयुक्त मंत्री राजकुमार सिंह चौहान व कोमल तिवारी नरेंद्र प्रताप सिंह कार्यालय प्रमुख वीर सिंह, महिला संवर्ग से श्रीमती रश्मि सिंह व सुधा ध्यानी, हेमलता यादव उपाध्यक्ष, अंशू रानी संगठन मंत्री, सारिका गुप्ता मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।अधिवेशन में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव इंडिया से भारत की ओर विषय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए विश्व गुरु और सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत की ओर कैसे पहुंचे इस पर अपने विचारों को साझा किया। मुख्य वक्ता द्वारा अपने उद्बोधन में आजादी और गुलाम भारत पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।

एवं निर्वाचन कार्यक्रम महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ रामानंद तिवारी एवं प्रांतीय प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्र के द्वारा संपन्न कराया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच के जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र, जिला महामंत्री उमेश चंद्र त्रिपाठी,जिला संगठन मंत्री रवि मोहन शुक्ल, जिलाध्यक्ष बलरामपुर विकास कांत पाण्डेय , मंडल महामत्री गजाधर सिंह,पंकज कुमार वर्मा,आशीष कुमार शुक्ल,रुपाली शरण श्रीवास्तव सहित महासंघ के पदाधिकारी एवं काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button