LG लाया तगड़े फीचर वाले दो पावरफुल लैपटॉप, जानिये कीमत

एलजी(LG) ने हाल हीं में दो वेरिएंट के लैपटॉप को लॉन्च किया है। जिसमें एक LG Ultra PC 16U70Q और दूसरा LG Ultra PC 14U70Q है। यह लैपटॉप अभी 14 इंच और 16 इंच डिस्प्ले में उपलब्ध है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. एलजी(LG) ने LG Ultra PC 16U70Q और LG Ultra PC 14U70Q लैपटॉप लॉन्च किया है। यह लैपटॉप अभी 14 इंच और 16 इंच डिस्प्ले में उपलब्ध है। इन दोनों लेपटॉप में कई समानताएं हैं। इसमें आपको मिलेगा AMD Ryzen 5000 सीरीज प्रोसेसर जो लैपटॉप के स्मूद वर्क करने में सहायता करेगा। साथ ही रहेगा 16 GB RAM और 1 TB तक का SSD स्टोरेज। अगर आप बैटरी बैकअप के लिहाज से देखें तो यह लैपटॉप बेहद शानदार है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद 21 घंटे तक लगातार वीडियो देख सकते हैं। पिछले सप्ताह यूरोप में लॉन्च हुआ यह लैपटॉप आजकल काफी चर्चा में है। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी आ भारत में भी लॉन्च होगा।

क्या है इस लैपटॉप की कीमत

LG Ultra PC 16U70Q की भारत में कीमत 949 यूरो यानी लगभग (76,000) रुपये है वहीं LG Ultra PC 14U70Q की कीमत 1,049 यूरो यानी लगभग 84,000 रुपये है। LG Ultra PC 16U70Q का वजन लगभग 1.6 Kg है जबकि LG Ultra PC 14U70Q का वजन 1.2 Kg के आसपास है।इस लैपटॉप में सिक्योरिटी का भी खास ख्याल रखा गया है। इस वजह से इसमें फेस लॉगिन और फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी गई है।

क्या है इस लैपटॉप की खास फीचर

यह दोनों लगभग एक तरह का ही लैपटॉप है जिसमें कई सारी समानता हैं। LG Ultra PC 16U70Q और LG Ultra PC 14U70Q लैपटॉप 1920 *1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 14 इंच और 16 इंच के एंटी ग्लेयर IPS डिस्पले है। इस लैपटॉप में 16 GB RAM और 1 TB का SSD स्टोरेज आता है। बैटरी पावर भी कमाल की है। 72Wh का बैटरी लगातार 21 घंटे चल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button