आगरा, कानपुर समेत इन शहरों में सोना सस्ता, जानिये आजका ताजा रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 12 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर में सोना-चांदी दोनों में बढ़त रही। आगरा में सोने के दाम में गिरावट दिखी।

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 12 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर में सोना-चांदी दोनों में बढ़त रही। आगरा में सोने के दाम में गिरावट दिखी जबकि गोरखपुर में सोने और चांदी दोनों के दाम में बढ़ोत्तरी नजर आई।

कानपुर में सोना और चांदी दोनों के दामों में मामूली कमी नजर आई है। शुक्रवार को सोना 52650 प्रति दस ग्राम और चांदी 61650 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 52550 प्रति दस ग्राम और चांदी 61550 प्रति किलो रही।

आगरा में सोने में गिरावट देखने को मिली, लेकिन चांदी के दामों में उछाल नजर आया। शुक्रवार को सोना 52700 प्रति दस ग्राम और चांदी 60800 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 61500 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोने और चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को सोना 52800 प्रति दस ग्राम और चांदी 61000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 53500 प्रति दस ग्राम और चांदी 61500 प्रति किलो रही।
बरेली में शुक्रवार को सोना 52600 प्रति दस ग्राम और चांदी 60500 प्रति किलो रही।

ये भी पढ़े

मार्केट में लॅान्च हुआ Oppo A58 5G धांसू स्मार्टफोन्स, जानिये क्या है कीमत और फीचर्स

सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button