अंबेडकर नगर- नीम के पौधे का निःशुल्क किया गया वितरण

स्टार एक्सप्रेस/ संवाददाता

अम्बेडकर नगर. इफको बाज़ार बसखारी के विक्रय अधिकारी संजय सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र पर किसान भाइयों को निः शुल्क 1000 पौधों का वितरण किया गया।

संजय सिंह ने कहा कि नीम बहुतायात में पाया जाने वाला वृक्ष है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए आम जीवन में इसका खूब प्रयोग होता है। इसकी पत्तियों से लेकर इसके बीज तक सब कुछ अत्यंत उपयोगी होते हैं। त्वचा, पेट, आँखें और विषाणु जनित समस्याओं में इसका प्रयोग अद्भुत होता है।

उन्होंने कहा कि बसखारी के इफको केंद्र पर नीम के पौधे उपलब्ध हैं और उन्हें निः शुल्क वितरित किया जा रहा है। जिन किसान भाइयों को नीम का पौधा लगाना है वे यहाँ से इसे निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button