भाजपा के राज में कमाई घटी, लोन पर EMI बढ़ी- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर अलग लग मुद्दों पर सरकार को घेरते रहते हैं। इन दिनों अखिलेश यादव लगातार एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर अलग लग मुद्दों पर सरकार को घेरते रहते हैं। इन दिनों अखिलेश यादव लगातार एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सरकार पर हमला करते हुए एक ट्वीट किया।

सपा प्रमुख ने ट्वीट में लिखा कि “भाजपा के राज में कमाई घटी है और महँगाई के साथ ही लोन पर EMI बढ़ी है। आज जनता का दुख-दर्द इतना बढ़ गया है कि अगर भाजपा सरकार उस पर टैक्स लेने लगे तो उसे किसी और टैक्स की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सरकारों की ख़रीद-फ़रोख़्त में लगी भाजपा अपने भ्रष्टाचार का बोझ जनता पर डाल रही है।….. निंदनीय!“

पिछले दिनों अखिलेश यादव ने कहा था कि बढ़ती महंगाई के कारण विदेशों में पढ़ाना व विदेश यात्रा करना सब कुछ मुश्किल होता जा रहा है। यहां तक कृषि संसाधन जैसे खाद, बीज, कृषि यंत्र सभी महंगे हो गए है। मोबाइल, कार पर भी महगाई की मार लगी है। व्यापार में घाटा बढ़ गया है। आयात के महंगे हो जाने से देश की आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर होती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button