मानहानि मामले राहुल गांधी को सूरत के सेशंस कोर्ट से 13 अप्रैल तक मिली जमानत

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

 दिल्ली : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब इस सजा के खिलाफ अपील करने का निर्णय लिया है। सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद राहुल ने अदालत का दरवाजा खटखटाने  राहुल गांधी पहुंचे सूरत, मानहानि मामले में सेशन कोर्ट में दायर की जमानत याचिका।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘मोदी सरनेम’ को लेकर मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ आज गुजरात के सूरत स्थित सत्र अदालत में जमानत याचिका दाखिल की इस दौरान राहुल गांधी का समर्थन जताने के लिए कांग्रेसशासित प्रदेश के 3 मुख्यमंत्रियों सहित कई बड़े नेता भी सूरत पहुंचे हैं। कांग्रेस के इस कदम को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, तो वहीं बीजेपी इसे लेकर हमलावर है और शर्मनाक कदम बता रही है।

राहुल गांधी दिल्ली से सूरत के लिए रवाना हो गए हैं। वे आज मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के  आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए सूरत जा रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘मोदी सरनेम’ को लेकर मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ आज गुजरात के सूरत स्थित सत्र अदालत में अपील दाखिल करेंगे। इससे पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी उनसे मिलने राहुल के आवास पर पहुंचीं वहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक ही गाड़ी में सवार होकर एयरपोर्ट के लिए निकले और वहां से फ्लाइट लेकर पहुंचे।

उनके साथ तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे साथ

उनके साथ पियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। वहीं राहुल गांधी से  मिलने के लिए उनकी मां सोनिया गांधी उनके घर पहुंची है। जानकारी मिल रही है कि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस शासित राज्यों छत्तीस गढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी राहुल के साथ सूरत जाएंगे। इसके अलावा गुजरात के सभी विधायक, पीसीसी लीडर, और कार्यकर्ता सूरत कोर्ट के पास मौजूद रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button