हर-हर महादेव जयघोष से रवाना हुई डाक कांवड़ यात्रा

कांबड यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

भरथना,इटावा। सावन माह के पावन अवसर पर दो अलग अलग स्थानों से युवा शिवभक्त डाक कावड़ यात्रा लेकर रवाना हुए ।

बाहरपुर गांव से रविवार को श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ तृतीय डाक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के जयघोष के बीच यात्रा प्रारंभ की। यात्रा में शामिल कांवड़िए श्री गंगाधर धाम,श्रृंगीरामपुर पहुंचकर पवित्र जल भरेंगे और वहां से हजारी महादेव मंदिर, सरसईनावर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
यात्रा के शुभारंभ से पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव”, “बम-बम भोले” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण शिवमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बताया कि सभी कांवड़िए श्री गंगाधर धाम, श्रृंगीरामपुर से पवित्र जल लेकर हजारी महादेव मंदिर,सरसईनावर पहुंचेंगे,जहां सोमवार को भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे

यात्रा में प्रमुख रूप से प्रवीन महंत,अंशुल, मधुसूदन,राहुल,सचिन, आकाश,गुंजन, योगेश, गोविंद, किशन, विशाल,आशीष,अजीत, हरिदर्शन,अनमोल, गौरव, ललित ,अरविंद,संजय, कृष्णा,रोहित,आशिक, विशाल और अनिकेत सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे।

इसके अलावा दासीपुर गांव से धीरज दिव्यांशु अजय संजय चंदन मंजेश अवनीश योगेन्द्र अवनीश आकाश आदि युवा द्वितीय डाक कावड़ लेकर रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button