गायब पहाड़ सरकार में बरामद किया जाएगा: सपा
इटावा पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव निजी कार्यक्रम लिया भाग,लाइन सफारी का किया भ्रमण

इटावा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा का दौरा किया। उन्होंने एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के श्राद्ध कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद हनुमान मंदिर में दर्शन किए।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को इटावा पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले शास्त्री चौराहा स्थित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के आवास पर जाकर श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लिया।
इसके बाद नजदीकी हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्राद्ध और मंदिर दर्शन के बाद अखिलेश यादव इटावा लायन सफारी पार्क पहुंचे। सफारी का भ्रमण करने के बाद उन्होंने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) का जो सपना था,वह इटावा सफारी के रूप में साकार हुआ है। लेकिन भाजपा सरकार इसे ठीक से नहीं चला पा रही है।
अगर सरकार से सफारी नहीं संभल रही तो इसे वनतारा को सौंप दे। हमारी सरकार बनेगी तो हम इसकी व्यवस्था और मजबूत करेंगे। ताकि इटावा का नाम पूरी दुनिया में जाना जाए। मौजूदा सरकार अब आखिरी दिनों में है। आज सरकार के पास केवल 400 दिन ही शेष रह गए हैं। नौ बजट आ चुके हैं लेकिन इटावा और आसपास के क्षेत्रों को कोई फायदा नहीं दिया गया। आखिरी बजट में भी इटावा को कुछ नहीं मिलेगा।
खनन माफिया पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पहले केवल अधिकारियों के ट्रांसफर होते थे,अब तो इटावा में पहाड़ तक ट्रांसफर कर दिए गए हैं। अधिकारियों के ट्रांसफर हो जाना चाहिए था। हमारी सरकार आने पर गायब पहाड़ भी बरामद होंगे। विदेश नीति और अमेरिका पर कटाक्ष। विदेश नीति को लेकर उन्होंने केंद्र पर हमला बोला। कहा कि भारतीयों को अमेरिका बेड़ियों और हथियारों के साए में भेजा गया। हमारे अमेरिका से रिश्ते अच्छे होने चाहिए थे,लेकिन अब नहीं हैं। डॉलर और पाउंड की कीमत बढ़ रही है,जो अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर डाल रही है।
अखिलेश यादव ने मोदी सरकार से पूछे 10 धांसू सवाल, GST की कमाई आखिर गई कहां
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के बयान का समर्थन करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ईवीएम को हटा देना चाहिए। इसी मशीन के जरिए वोट चोरी हो रही है। पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत है अखिलेश आगे बोले,न्यूज चैनल सच नहीं दिखा रहे हैं। जिस दिन सच दिखाना शुरू कर देंगे, उसी दिन सरकार चली जाएगी। कानपुर के निवासी जेल में बंद अखिलेश दुबे के मामले में उन्होंने कहा कि उनके लिए भी जेल में जहर तैयार हो रहा होगा। वहां बुलडोजर क्यों नहीं चला ? इससे साफ है कि पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म ‘अजय’ को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि “फिल्म में न तो मौलिक संवाद हैं और न ही कोई क्लाइ मेक्स।अपराधियों की सूची सरकार जारी नहीं होने दे रही कई सच्चाइयों को नजर अंदाज किया गया है।
शाम पांच बजे होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर उन्होंने कहा कि जनता को यही उम्मीद है कि पीएम अब नोटबंदी या जीएसटी जैसे गलत फैसले न थोपें। अमेरिका से संबंध और न बिगाड़ें। आजम खान के मुद्दे पर अखिलेश यादव बोले कि भाजपा सरकार उन्हें जेल से बाहर नहीं आने देना चाहती है। उन पर लगातार फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि इटावा के टॉप-10 अपराधियों की सूची भी सरकार जारी नहीं होने दे रही है।



