मिशन शक्ति फेज-5, छात्राएं रहें जागरूक: थानाध्यक्ष

जसवंतनगर,इटावा। मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उनको जागरूक करने के लिए मंगलवार को सीओ आयुषी सिंह के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला पुलिसकर्मियों ने सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102,108 वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,साइबर अपराध 1930 के महत्व पर विस्तार से बताया।

इन नंबरों की मदद से वे किसी भी संकट में तुरंत सहायता पा सकती हैं। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना,वृद्धावस्था पेंशन,विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और नशा मुक्ति भारत अभियान जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।

Related Articles

Back to top button