CM योगी ने मथुरा को दी 822 करोड़ की सौगात, बोले- बृजभूमि में तेजी से हो रहा विकास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मथुरा को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने मथुरा को 822.43 करोड़ की 210 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
स्टार एक्सप्रेस
डेस्क. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मथुरा को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने मथुरा को 822.43 करोड़ की 210 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रबुद्धजन वर्ग सम्मेलन को संबोधित भी किया। बता दें, सीएम योगी के आगमन को लेकर लोकल खुफिया एजेंसी भी अलर्ट है।
प्रबुद्धजन वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कान्हा की नगरी में आने का सौभाग्य मिला है। मथुरा को आज करोड़ों की सौगात मिली है, 822.43 करोड़ की 210 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। सीएम ने कहा विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, योजनाएं समय से लागू की जा रही हैं, बृजभूमि में तेजी से विकास हो रहा है।
Also Read-
महंगाई से मिली राहत, जानिये क्या है खाद्य वस्तुओं की कीमत
इससे पहले सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में श्रीकृष्ण के दर्शन किये। सीएम योगी ने कान्हा की नगरी से प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। सीएम योगी सुबह 10:55 बजे पर वेटनरी विश्वविद्यालय के हेलीपेड पर पहुंचे हैं। इसके बाद सीएम योगी आगरा खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।