जातीय मतदाताओं को साधने में जुटे प्रत्याशी

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

महराजगंज, रायबरेली। सात हजार दो सौ तैतीस मतदाताओं वाली नगर पंचायत महराजगंज में यदि हम जातीय समीकरण पर नजर डाले तो सपा का परंपरागत माने जाने वाला मुस्लिम मतदाता लगभग 2100 यादव 350 के लगभग है यानी सपा का सॉलिड वोट 2450 है। सपा प्रत्याशी शोभनाथ का स्वजातीय मतदाता लगभग 1100 है। इस तरह से सपा प्रत्याशी द्वारा अपने पक्ष में माना जाने वाला कुल मतदाता 3550 हुआ।

अगर हम ये मांन ले की इसमें 70 प्रतिशत या कुछ उससे ऊपर मतदान हुआ तो कुल मत लगभग 2500 पड़ेगा।अब सवाल उठता है की क्या ये सभी मत सपा के ही पक्ष में जायेगे।शायद नही हम यहां भी पड़े मातो का 70 प्रतिशत सपा के पक्ष में मांन लेते है यानी समाज वादी पार्टी को 1750 से अधिक वोट मिलता नही दिखाई पड़ रहा है।काग्रेस और बसपा तीन से चार सौ वोटों में सिमट जाएगी। अब हम बात करते भाजपा की। बीजेपी के पक्ष का माना जाने वाला मतदाता दो से तीन हजार है नया क्षेत्र जुड़ जाने से ये बढ़ कर लगभग 5000 हो गया है।

अब अगर इसमें 70 प्रतिशत मतदान हुआ तो भाजपा के पक्ष के में जाने वाले 3500 वोट पड़े। अब अगर हम इन पड़े मातो का 70 प्रतिशत भाजपा को देते है तो सरला साहू के पक्ष में लगभग 2500 मत मिलते है। इस तरह से अगर जातीय आंकड़े के हिसाब से देखते है तो महराजगंज में भाजपा (सरला साहू) समाजवादी पार्टी (शोभनाथ) पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। वैसे हकीकत तो मतगणना के बाद ही सामने आएगी। क्यों कि मतदाता का रुझान कब किस तरफ चला जाय इसका अंदाजा लगा पाना बड़ा कठिन ही नहीं नामुमकिन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button