बिहार राम नवमी हिंसा: रोहतास में स्कूल बंद, सासाराम में धमाका, जाने पुरी खबर

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

दिल्ली : बिहार में रामनवमी के बाद रोहतास और नालंदा में अभी तक तनाव बरकरार है। गुरुवार को भड़की हिंसा शनिवार रात तक जारी रही बिहार-बंगाल के कई हिस्सों में भड़की हिंसा का दौर अभी तक जारी है। बिहार के सासाराम में जहां सोमवार की सुबह धमाके की खबर सामने आ रही है, वहीं, नालंदा जिले में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। शहर में पहले से कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके साथ ही रोहतास में 4 अप्रैल तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। तो वहीं बंगाल के हुगली में भी रविवार को शोभायात्रा पर पत्थरबाजी और आगजनी हुई।

बिहार में रामनवमी (30 मार्च) के दिन से शुरू हुआ बवाल अभी तक बरकरार है। बिहार के नालंदा के कई इलाकों में दंगे के बाद अब भी कई जगह धुआ उठ रहा है लोग डरे हुए हैं। तबाही के निशान साफ दिख रहे हैं। सासाराम में आज सुबह धमाका हुआ है। इससे पहले सासाराम के शेरगंज इलाके में एक धार्मिक स्थल के बाहर बम फेंका गया था।

वहीं बिहारशरीफ में शनिवार रात को फिर से हिंसा हुई, यहां के पहाड़पुरा इलाके में दो गुट भिड़ गए। इस दौरान 12 राउंड फायरिंग हुई, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, बंगाल के हावड़ा के बाद हुगली में भी रविवार को शोभायात्रा पर पत्थरबाजी और आगजनी हुई इसमें कई लोग घायल हुए थे।  इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हुए। बिहार में हिंसा के बाद अब तक 187 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जबकि बंगाल में पुलिस ने 57 से ज्यादा आऱोपी अरेस्ट किए हैं। इसमें कई लोग घायल हुए थे

बिहार के कई जिलों में इंटरनेट सेवा और स्कूल बंद

हिंसा के बाद बिहार सीएम नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग की सीएम नीतीश ने कहा, ‘पूरी मुस्तैदी बनाए रखें. उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। किसी भी परिस्थिति में गड़बड़ी न हो, इस पर नजर बनाए रखें। अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाए’ वहीं, बिहार के नालंदा जिले में 4 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। शहर में पहले से कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके साथ ही रोहतास में 4 अप्रैल तक सभी शैक्षणिक संस्थान और इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

 बिहार शरीफ में कुल 109 लोगों को गिरफ्तारियां 

हिंसा में 109 लोग लिप्त पाए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हुई है। कानून की पूरी ताकत के साथ उपद्रवियों से निपटा जाएगा। राज्य में कानून व्यवस्था खराब करने की साजिश रची गई थी। वहीं डीजीपी आर. एस. भट्टी ने कहा कि वर्तमान में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। राज्य में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है नई बात सामने आई है कि सासाराम में जो बम ब्लास्ट हुआ था और उसमें जख्मी होने वाला एक शख्स ही बम बना रहा था। उसका इलाज चल रहा है, ठीक होने पर उसे अरेस्ट किया जाएगा।

सासाराम में कहां-कहां पर हुई हिंसा?

सासाराम के गोला बाजार, कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी और नवरत्न बाजार पूरी तरह से बंद हैं। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन दोनो पक्षों में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। नगर थाना क्षेत्र के सहजलाल पीर मोहल्ले में दो पक्षों में तनाव के बाद पथराव और बमबारी की घटना सामने आई है सासाराम में धारा 144 लागू कर दी गई है। सासाराम में पुलिस टीम, स्पेशल टास्क फोर्स और पैरा मिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च भी किया। पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती हो चुकी है। रोहतास में शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल, मदरसों और कोचिंग सेंटर्स को 4 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button