PM मोदी बोले- देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना CBI की जिम्मेदारी: जाने पुरी खबर

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

 डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में कहा कि पेशेवर और कुशल संस्थानों के बिना विकसित भारत का निर्माण संभव नहीं है और इसीलिए केंद्रीय जांच एजेंसी ‘सीबीआई’ पर एक बड़ी जिम्मेदारी है। (CBI) के हीटक जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा कि एजेंसी ने अपने काम एवं तकनीकों से लोगों में भरोसा जगाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भी जब कोई मामला नहीं सुलझता है तो उसे सीबीआई को सौंपने की मांग होती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण पेशेवर एवं कुशल संस्थानों के बिना संभव नहीं है, इसलिए सीबीआई पर एक बड़ी जिम्मेदारी है।

पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र और न्याय के लिए सबसे बड़ी बाधा है भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना सीबीआई की प्रमुख जिम्मेदारी है। हम भ्रष्ट लोगों के अलावा भ्रष्टाचार के कारणों से भी लड़ रहे है। इस सरकार में भ्रष्टाचार से मुकाबला करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी नहीं है उन्होंने कहा कि सरकार ने मिशन मोड में काले धन और बेनामी संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

पीएम मोदी के व्याकरण के प्रमुख अंश

देश की प्रीमियम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के रूप में 60 वर्ष का सफर आपने (CBI) पूरा किया है। ये 6 दशक निश्चित रूप से अनेक उपलब्धियों के रहे है। आज यहाँ के मामलों से जुड़े सुप्रीम कोर्ट का संग्रह भी जारी किया गया है। ये CBI के बीते वर्षों के सफर को दिखाता है।

लोग आंदोलन करते हैं कि केस उनसे लेकर CBI को दे दो। यहां तक कि पंचातय स्तर पर भी कोई मामला आता है तो लोग कहते है कि इसे CBI को दे देना चाहिए न्याय के इंसाफ के एक ब्रांड के रूप में CBI लोगो के हर जुवान पर है।

मुख्य रूप से CBI की जिम्मेदारी भ्रष्टाचार से देश को मुक्त करने की है। भ्रष्टाचार कोई सामान्य अपराध नहीं होता। भ्रष्टाचाद, गटीव से उसका हक छीनता है अनेक पदार्थों को जन्म देता है। भ्रष्टाचार, लोकतंत्र और न्याय के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा होता है।।

प्रधानमंत्री ने केंद्र की नीतियों की तारीफ की

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज हम इंटरनेट बैंकिंग की बात करते हैं, UPI से रिकॉर्ड ट्रांजेक्शन की बात करते हैं। लेकिन हमने 2014 से पहले बैंकिंग वाला दौर भी देखा है। ये वह दौर था,जब दिल्ली में प्रभावशाली राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के फोन पर हजारों करोड़ रुपए के लोन मिला करते थे। जिसने हमारी अर्थव्यवस्था के आधार हमारे बैंकिंग सिस्टम को खत्म कर दिया था। बीते वर्षों में हम बहुत मेहनत करके अपने बैकिंग सेक्टर को मुश्किलों से बाहर निकाल कर लाए हैं।’

उन्होंने कहा, ‘भ्रष्टाचारियों ने देश का खजाना लूटने का एक और तरीका बना रखा था जो दशकों से चला आ रहा था। ये था, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से लूट। आज जनधन, आधार, मोबाइल की ट्रिनिटी से हर लाभार्थी को उसका पूरा हक मिल रहा है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button