बिहार में एनडीए का सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय, ये पार्टी सबसे ज़्यादा सीटों पर लड़ेगी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है। जेडीयू, भाजपा, लोजपा और अन्य दलों को तय संख्या में सीटें मिलेंगी।

Bihar Assembly Elections 2025 अब कुछ ही महीने दूर हैं। चुनाव आयोग भी जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इस बीच, खबर है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ एनडीए में घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, बिहार में एनडीए जेडीयू को 102, भाजपा को 101 और लोजपा (आर) को 20 सीटें दे सकता है, वही हम और आरएलएम को 10-10 सीटें दी जा सकती हैं। इस बीच, हर दल के सीट बंटवारे में एक-दो सीटें बढ़ने या घटने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर सीटों की अदला-बदली भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Bihar election 2025 news: तीन चरणों में मतदान! जानिए कब आएंगी तारीखें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bihar Assembly Elections 2025 को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा दस दिनों में पूरा हो जाएगा। साथ ही मंत्री संतोष सुमन ने कहा था कि सहयोगी दलों द्वारा की गई सम्मानजनक सीट बंटवारे की मांग के अनुसार सीटों का बंटवारा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- amit shah narendra modi meeting: अमित शाह ने बताया मोदी से कब मिले थे

उन्होंने पटना में होने वाली बैठक को लेकर कांग्रेस की आलोचना भी की। कांग्रेस को यह एहसास हो गया है कि एक पार्टी के पीछे चलने से कुछ नहीं होगा। अगर उसे श्रेय मिलता है, तो वह एक पार्टी को जाएगा। सुमन ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस सोच-समझकर सदबुद्धि में आती है, तो मैं उनका स्वागत करता हूँ।

इस बीच हम पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने ज़्यादा सीटों की मांग की थी। इसके अलावा, एनडीए में शामिल अन्य दलों ने भी ज़्यादा सीटों पर ज़ोर दिया था। ऐसे में सबकी नज़र सीटों के बंटवारे पर थी। अब संभावना है कि एनडीए जल्द ही इस सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा कर देगा।

कुल मिलाकर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है। बस ऐलान होना बाकी है।

Related Articles

Back to top button