Bihar election 2025 news: तीन चरणों में मतदान! जानिए कब आएंगी तारीखें
चुनाव आयोग जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर सकता है। तीन चरणों में होने वाले मतदान की संभावना है। जानिए पूरी डिटेल्स।

Bihar election 2025 news: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मतदान नवंबर के पहले हफ़्ते में तीन चरणों में आयोजित होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
मौजूदा वक्त में बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। इसके कारण चुनाव इस तारीख से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। पिछले चुनावों की तरह इस बार भी बिहार में कई चरणों में मतदान होगा ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
Bihar assembly election 2025: बिहार चुनाव में 5 बड़े बदलाव, मतदाता होंगे सबसे ज्यादा फायदा
बीते चुनाव 2020 में तीन चरणों में हुए थे। पहला चरण 28 अक्टूबर को 71 सीटों के लिए था, दूसरा 3 नवंबर को 94 सीटों के लिए, जबकि तीसरा चरण 7 नवंबर को 78 सीटों के लिए हुआ था। चुनाव नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए गए थे। इसके पहले 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव पांच चरणों में संपन्न हुए थे।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी चुनाव आयोग मतदान के लिए सुरक्षित और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। बिहार की राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं और प्रचार अभियान शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
Bihar assembly election 2025: बिहार चुनाव में 5 बड़े बदलाव, मतदाता होंगे सबसे ज्यादा फायदा
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar election 2025 news) की तारीखों का ऐलान होते ही राज्य में चुनावी सियासत तेज हो जाएगी। आम जनता की नजरें चुनाव आयोग की अगली घोषणा पर टिकी हैं।



