बड़ी खबर: गैंगस्टर टिल्लू की तिहाड़ जेल में लोहे की रॉड घोंपकर हत्या

तिहाड़ जेल में गैंगवार की खबर सामने आ रही है आज मंगलवार को जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (सुनील) मान के पेट में लोहे की रॉड घोंपकर हत्या कर दी गयी है

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

दिल्ली : तिहाड़ जेल में गैंगवार की खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार को जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (सुनील) मान के पेट में लोहे की रॉड घोंपकर हत्या कर दी गयी है। टिल्लू ताजपुरिया पर योगेश टुंडा और उसके साथी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ताजपुरिया का नाम रोहिणी कोर्ट शूटआउट में आया था। सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में वकील की ड्रेस पहनक आए दो हमलावरों ने जज के सामने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर गोलियां बरसा दी थीं। गोगी की मौके पर ही मौत हो गई थी।हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि टिल्लू ताजपुरिया की हार्ट अटैक से मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

राइवल गैंग पर लगा हत्या का आरोप

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तिहाड़ जेल में बंद योगेश टुंडा ने लोहे की रॉड से टिल्लू पर हमला किया। योगेश टुंडा और उसके साथी ने टिल्लू ताजपुरिया के पेट पर लोहे का रॉट घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। आनन-फानन में जेल कर्मियों ने उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रोहिणी कोर्ट शूटआउट में आया था टिल्लू ताजपुरिया नाम

टिल्लू ताजपुरिया पर हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं। रोहिणी कोर्ट के अंदर रूम में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या में टिल्लू का हाथ था। सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में वकील की ड्रेस पहनकर आये दो हमलावरों ने जज के सामने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर गोलियां बरसा दी थीं। गोगी की मौके पर ही मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर भी मारे गये थे। तब टिल्लू ताजपुरिया मंडोली जेल में बंद था।

कौन था टिल्लू ताजपुरिया?

टिल्लू ताजपुरिया पहले दिल्ली की मंडोली जेल में बंद था, लेकिन जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया था। वह जेल से ही अपनी जरायम की दुनिया का कामकाज संभालता था। उसके नाम के पीछे ताजपुरिया को लेकर बताया जाता है कि वह ताजपुरिया गांव का ही रहने वाला है, इसलिए उसने अपना नाम टिल्लू ताजपुरिया कर लिया। गैंगस्टर नीरज बवानिया के जेल जाने के बाद टिल्लू और गोगी गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई काफी बढ़ गई थी। जिसकी वजह से दोनों गैंग के बीच मुठभेड़ हुई और दोनों गैंग के सदस्यों की जान गई।

19 दिन में तिहाड़ जेल में 2 गैंगवार की मौत

14 अप्रैल को दिल्ली के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या हुई
2 मई को टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button