विशाल भगवती जागरण 19 सितंबर को होगा
34वां विशाल भगवती जागरण में भक्तों का उमड़ेगा हुजूम

जसवंतनगर,इटावा। जगत जननी मातेश्वरी का 34वां विशाल भगवती जागरण 19 सितंबर 2026 को खटखटा बाबा की कुटिया पर आयोजित किया जाएगा। जागरण में कानपुर से आने वाली आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। वहीं प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा माता रानी के भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्यक्रम स्थल पर माता रानी का भव्य भवन तैयार किया जाएगा, जिसमें माता रानी की प्रतिमा विराजमान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। विशाल भगवती जागरण समिति के अध्यक्ष बटेश्वरी दयाल प्रजापति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जागरण में शामिल होने की अपील की है।



