स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी के छात्र उत्कर्ष सिंह ने जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन पाकर संस्थान का नाम रोशन किया

सुल्तानपुर। स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि हमारे मेधावी छात्र उत्कर्ष सिंह का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट के पद पर हुआ है।
उत्कर्ष सिंह ने वर्ष 2022 में स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी से अपनी 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन, गुरुजनों और माता-पिता के आशीर्वाद से उन्होंने इस प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए अपने परिवार और संस्थान दोनों का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी परिवार ने उत्कर्ष सिंह और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संस्थान उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता है, ताकि वे जीवन में निरंतर नई ऊंचाइयों को छूते रहें। इस दौरान संस्थान के संस्थापक राम किशोर पांडे, एचआर मैनेजर अनूप मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार उपाध्याय तथा विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। सभी ने उत्कर्ष सिंह को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।



