हलियापुर में शक्ति प्रदर्शन, अवधी गायक संजय यदुवंशी ने भरी हुंकार, बदलाव चाहिए’ के नारों से गूंजा माहौल

सुल्तानपुर।अमेठी जिले के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं।हलियापुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा में सपा से दावेदार डॉ.अजय पासी के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग जुटे। समर्थकों की भीड़ और जोरदार नारेबाजी से कार्यक्रम स्थल पर चुनावी रंग साफ नजर आया।जनसभा में अवधी लोकगायक संजय यदुवंशी की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही।

मंच संभालते ही उन्होंने अपने ठेठ अवधी अंदाज और बुलंद आवाज से माहौल में जोश भर दिया। गीतों और संबोधन के जरिए उन्होंने डॉ.अजय पासी के समर्थन में आवाज बुलंद की।

इसके बाद समर्थकों ने भी जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने ‘जगदीशपुर में बदलाव चाहिए, हमारा विधायक डॉ.अजय पासी चाहिए’ के नारे लगाए। लगातार होती नारेबाजी से माहौल काफी देर तक जोशीला बना रहा। समर्थकों ने भीड़ को डॉ.अजय पासी के पक्ष में बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया।संजय यदुवंशी के समर्थन से डॉ.अजय पासी के खेमे का उत्साह भी बढ़ा।

लोकगायक ने गीत और संबोधन के माध्यम से समर्थकों में जोश भरा। उनके मंच पर पहुंचने के बाद कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी भी खास तौर पर दिखाई दी।कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष श्रीपाल पासी,विधानसभा अध्यक्ष सोनू अंसारी, विधानसभा महासचिव विमलेश यादव, जगदीशपुर ब्लॉक अध्यक्ष सूरज शुक्ला, शुकुल बाजार ब्लॉक अध्यक्ष राम धीरज यादव, बल्दीराय ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप यादव और जिला पंचायत सदस्य सूबेदार यादव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके साथ ही क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान, पार्टी नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक कार्यक्रम में पहुंचे और बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button