रहाणे के संन्यास से हैरान थे तेंदुलकर; फूट-फूटकर रोए ‘मिस्टर भरोसेमंद’, जानें विदाई की इनसाइड स्टोरी

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। 38 साल के रहाणे ने अब बताया है कि इस ऐलान के बाद उन्हें कैसी प्रतिक्रियाएं मिलीं। रहाणे ने बताया कि ऐलान के बाद उन्हें सबसे पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का फोन आया। सचिन ने रहाणे के संन्यास के फैसले पर हैरानी जताई। इसके अलावा, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, चेतेश्वर पुजारा और इरफान पठान ने भी उनसे संपर्क किया।

‘सचिन पाजी को लगा था कि मैं और लंबे समय तक खेलूंगा’

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए एक इंटरव्यू में रहाणे ने कहा कि “पहला फोन सचिन पाजी का आया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि मैं और लंबे समय तक खेलूंगा। मैंने उनसे कहा कि मैं इसे खींचना नहीं चाहता था, क्योंकि मैं बिना किसी पछतावे के संन्यास ले रहा हूं।”

रहाणे ने आगे कहा, “इरफान पठान ने भी फोन किया। चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने मुझे मैसेज भेजे। मैंने सभी से एक ही बात कही: ‘मैं संतुष्ट हूं क्योंकि मैंने इस खेल के लिए अपना सब कुछ दिया है।'”

संन्यास का वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद भावुक हुए रहाणे

रहाणे ने 30 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। वीडियो में वह भावुक दिखे। उन्होंने अब बताया है कि इसे रिकॉर्ड करने के बाद वह खूब रोए। रहाणे ने कहा, “वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद मैं बहुत रोया। परिवार के साथ संन्यास पर चर्चा करते समय भी मैं भावुक हो गया था। हालांकि, मुझे उम्मीद नहीं थी कि असल रिकॉर्डिंग के दौरान यह मुझ पर इतना गहरा असर डालेगा। सच तो यह है कि यह एहसास कि मैं अब वह काम नहीं कर पाऊंगा जिसे मैंने इतने सालों तक पसंद किया, पूरी प्रक्रिया के दौरान मेरे दिमाग पर हावी रहा।”

SENA देशों में शतक, एक टेस्ट में 8 कैच…; अजिंक्य रहाणे के ये 5 रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया दौरा: करियर को नई दिशा देने वाली उपलब्धि

ऑस्ट्रेलिया का 2020-21 का दौरा रहाणे के करियर का सबसे खास दौर साबित हुआ। रेगुलर कप्तान विराट कोहली की जगह लेते हुए, रहाणे ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर में 2-1 से हराकर भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। एडिलेड में हार के बाद, रहाणे ने मेलबर्न टेस्ट में शतक लगाया और टीम को जीत दिलाई।

 

Related Articles

Back to top button