gas saving recipes: कम गैस में तैयार होगा शाही खाना, ये 8 डिश बचाएंगी आपका पैसा

gas saving recipes: घरेलू बजट पर बढ़ते खर्च का असर अब सीधे किचन तक पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण एलपीजी गैस की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। साथ ही कई जगह सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी में भी देरी होने लगी है। ऐसे वक्त में घरों में गैस का समझदारी से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी हो गया है।

यदि आपका सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है तो कुछ ऐसे खाने के विकल्प अपनाए जा सकते हैं जो कम समय में तैयार हो जाते हैं और गैस की खपत भी कम करते हैं। इन आसान और हेल्दी डिशेज को अपनाकर आप परिवार के लिए स्वादिष्ट खाना भी बना सकते हैं और गैस की बचत भी कर सकते हैं।

कम गैस में तैयार हो जाता है पोहा

जब जल्दी नाश्ता बनाना हो और गैस बचानी हो तो पोहा अच्छा विकल्प साबित होता है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह हल्का तथा पौष्टिक भी होता है।

सबसे पहले पोहे को अच्छी तरह धोकर कुछ देर के लिए अलग रख दें ताकि वह नरम हो जाए। इसके बाद कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। उसमें राई, कड़ी पत्ता और मूंगफली डालें। फिर प्याज, टमाटर और मसाले मिलाकर पोहा डाल दें। कुछ ही मिनट में स्वादिष्ट नाश्ता तैयार हो जाता है।

जल्दी बनने वाला हेल्दी नाश्ता है उपमा

सुबह के समय यदि पोहा न बनाना चाहें तो उपमा भी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। सूजी से बनने वाला यह व्यंजन जल्दी तैयार हो जाता है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।

यदि सूजी पहले से हल्की भुनी हुई हो तो उपमा बनाने में और भी कम समय लगता है। सब्जियां और मसाले मिलाकर इसे स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

खिचड़ी से मिलेगा पोषण और गैस की बचत

दोपहर या रात के खाने में खिचड़ी बनाना एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है। कुकर में बनने की वजह से यह कम गैस में जल्दी तैयार हो जाती है।

आप चाहें तो अलग-अलग दालों के साथ खिचड़ी बना सकते हैं जैसे मूंग दाल, मसूर दाल, अरहर दाल या उड़द दाल। इससे स्वाद में भी बदलाव आता है और घर के लोग भी बोर नहीं होते।

बच्चों के लिए बढ़िया है वेज पुलाव

यदि घर के छोटे सदस्य खिचड़ी खाने में रुचि नहीं दिखाते तो वेजिटेबल पुलाव बनाया जा सकता है। चावल और सब्जियों से तैयार होने वाला पुलाव जल्दी बन जाता है और स्वाद भी लाजवाब होता है।

इसमें गाजर, मटर, बीन्स या सोया चंक्स डाल सकते हैं। साथ में दही और सलाद मिल जाए तो पूरा भोजन तैयार हो जाता है।

बिना ज्यादा गैस के तैयार हो जाएगा सैंडविच

  • बच्चों के टिफिन या हल्की भूख के लिए सैंडविच एक आसान विकल्प है। इसे बनाने में गैस की जरूरत भी बहुत कम पड़ती है।
  • ब्रेड के बीच में खीरा, पत्तागोभी, आलू या पनीर रखकर स्वादिष्ट सैंडविच तैयार किया जा सकता है। यदि चाहें तो हल्का सा टोस्ट भी कर सकते हैं।

दाल-चावल है सबसे आसान भोजन

कम समय और कम गैस में बनने वाले भोजन की बात करें तो दाल-चावल सबसे सरल विकल्प है। रोटी बनाने में अपेक्षाकृत ज्यादा गैस लगती है इसलिए कई लोग चावल को प्राथमिकता देते हैं।

अब होगा मच्छरों का अंत तुरंत, घर पर तैयार करें 5 मॉस्किटो रिपेलेंट्स

दाल में हल्का सा जीरे का तड़का लगाकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है। कई लोग कुकर में एक साथ दाल और चावल पकाकर समय और गैस दोनों बचा लेते हैं।

चटनी और रायता से बढ़ेगा खाने का स्वाद

  • यदि जल्दी में खाना तैयार करना हो तो चटनी और रायता काफी मददगार साबित होते हैं। इन्हें बनाने के लिए गैस की जरूरत नहीं पड़ती।
  • दही से बना रायता और हरी चटनी किसी भी साधारण भोजन का स्वाद बढ़ा देते हैं। बच्चे भी इन्हें बड़े चाव से खाते हैं।

उबले आलू से बन सकती हैं कई डिश

यदि पहले से कुकर में आलू उबालकर रख लिए जाएं तो कई तरह के व्यंजन आसानी से बनाए जा सकते हैं।

उबले आलू को मैश करके उसमें मसाले, हरी मिर्च और धनिया मिलाकर भर्ता तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा आलू से सैंडविच या रायता भी बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button