राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत स्वयं की आय के स्रोत विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण किया गया आयोजन

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
14 नवंबर को डीपीआर सी जनपद संभल के द्वारा जनपद मुरादाबाद के प्रत्येक विकासखंड से 5 ग्राम प्रधान एवं पांच सचिवों को ग्राम पंचायत की आय बढ़ने से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टिकोण से अपने स्वयं की आय उत्पन्न करने के लिए किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की गई प्रशिक्षण के प्रथम दिन यह बताया गया कि ग्राम पंचायत किन-किन क्षेत्रों में आय सृजन करने के लिए कार्य कर सकती हैं उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1947 किस प्रकार से करारोपण तथा राजस्व के माध्यम से पंचायत को अपनी आय बढ़ाने के लिए सुविधा प्रदान करता है।
पंचायत स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं पर सुविधा शुल्क संग्रह कर अपने आय बढ़ा सकती हैं इसी प्रकार जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल कर एकत्र कर भी अपनी आय बढ़ा सकती है प्रशिक्षण में मातृभूमि योजना किस प्रकार से पंचायत में साधन उत्पन्न कर सकती है तथा भूमिकर भवन कर एवं स्टांप ड्यूटी आदि के माध्यम से पंचायत कर लगाने एवं संग्रह करने का कार्य कर सकती हैं एवं प्रशिक्षण के दौरान उन्हें फैमिली आईडी आधार केंद्र की स्थापना करना जन सेवा केंद्रों के माध्यम से शुल्क प्रतिपूर्ति करना तथा ओएसआर पोर्टल के माध्यम से कार्य कैसे किया जाना है विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई प्रशिक्षण का निर्देशन सीनियर फैकल्टी पीआरसी संभल डॉक्टर नवनीत शेखर सिंह के द्वारा किया गया जबकि प्रशिक्षण प्रदान करने का कार्य संजय कुमार शिवानी एवं बंटी के द्वारा किया गया प्रशिक्षण के अंत में सबको धन्यवाद दिया गया।



