तहसील सदर के राजस्वकर्मी राजेंद्र पांडेय का निधन, राजस्व कर्मियों में शोक की लहर

सुल्तानपुर। तहसील सदर में कार्यरत राजस्वकर्मी राजेंद्र पांडेय का बीती रात अचानक हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। जैसे ही यह दु:खद समाचार तहसील परिसर में फैला, राजस्व कर्मियों सहित अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
राजेंद्र पांडेय धम्मौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुर हाजी पट्टी के निवासी थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पैतृक आवास पर संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। परिजन गहरे शोक में डूबे हुए हैं।
तहसील सदर में वर्षों से सेवाएं दे रहे राजेंद्र पांडेय अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से तहसील परिवार ने एक कर्मठ और समर्पित व्यक्ति को खो दिया है।



