6 माह तक किया नाबालिग का रेप ,अपहरण कर ले गया था युवक

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : राजस्थान में एक नाबालिग लड़की को किडनैप कर उसके साथ 6 महीने तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में जब लड़की के घरवालों ने केस दर्ज करवाया तब आरोपी युवक पुलिस से बचने के लिए शहर-दर-शहर भटकता रहा। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पिछले साल सितंबर के महीने में आरोपी 13 साल की लड़की को उसके घर से अपहरण कर ले गया था।

बासवाड़ा जिले की रहने वाली लड़की को किडनैप करने के बाद उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है कि वो लड़की को लेकर लगातार छिपता-फिरता रहा। बताया जा रहा है कि जीवन यापन करने के लिए यह युवक मजदूरी का काम करता था। पैसों के लिए युवक नाबालिग लड़की से भी मजदूरी करवाता था।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कई बार कोशिश की, लेकिन वो मध्यप्रदेश के इंदौर, रतलाम, धार और गुजरात में सूरत व भरूच जैसी जगहों पर छिपता रहा। तीन दिन पहले पुलिस ने लड़की को इंदौर से दस्तयाब किया था। इसके बाद आरोपी वहां से भागकर घर आ गया था। आरोपी के तीन भाई हैं, जबकि लड़की उसके परिवार में सबसे बड़ी है। उसकी तीन छोटी बहने और हैं।

कहा जा रहा है कि जब पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो वो लड़की को इंदौर में छोड़कर खुद गांव में अपने घर लौट आया। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की मदद से आरोपी को गांव में उसके घर से ही गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में वागेरी के रहने वाले 19 साल के विकास को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button