लखनऊ : प्रियंका गांधी रणनीति कमेटी की बैठक में लेंगी फैसला, जानें किन पदाधिकारियों को मिल सकती है कौन सी जिम्मेदारी

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : प्रियंका संगठन के नेताओं के साथ साथ सभी संभावित उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगी। वे पार्टी के लोगों को सोशल मीडिया समेत अन्य विभागों में नई जिम्मेदारियां भी देंगी। इसके अलावा प्रियंका गांधी हर गांव कांग्रेस अभियान की जिलावार समीक्षा करेंगी। इसके अलावा नवनियुक्त 8,134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके एक लाख 70 हजार पदाधिकारियों की भी रिपोर्ट लेंगी। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिन के लखनऊ दौरे पर हैं। वे शुक्रवार को कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं। यहां उन्होंने सलाहकार और कमेटी के साथ बैठक की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button