रूस की वैक्सीन स्पुतनिक V का भारत में ब्रिकी शुरू, जल्द शुरू होगा उत्पादन

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अगले हफ्ते से स्पुतनिक वैक्सीन की बिक्री भारत में शुरू हो जाएगी। 2 बिलियन डोज भारत में अगले पांच महीनों में उपलब्ध होगी। देसी और विदेशी वैक्सीन दोनों भारत में लगने लगेगी। साथ ही स्पुतनिक का अक्टूबर तक भारत में ही उत्पादन शुरू हो जाएगा। ये बाजार में उपलब्ध होगी। मंत्रालय के बयान से साफ है कि भारत में अब रूसी वैक्सीन स्पूतनिक अगले हफ्ते से बाजारों में दिखने लगेगी। अगले 2 महीनों में ऐसी योजना है कि भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर रूस की कंपनी भारत में ही इस वैक्सीन का उत्पादन करेगी।

 

 

देश में जारी कोरोना संकट मामलो के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस कॉन्फ्रेंस में मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल, डॉ बलराम भार्गव, आईसीएमआर और नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल मौजूद रहे। लव अग्रवाल ने बताया कि देश के 187 जिलों में पिछले 2 हफ्तों से कोरोना मामलों में गिरावट जारी है। 24 राज्य में पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी तक है, जबकि 12 राज्य ऐसे हैं जहां एक लाख से अधिक कोरोना के केस हैं।

 

 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि अब धीरे-धीरे फिर से रिकवरी रेट बढ़ रहा है। मौजूद समय में रिकवरी रेट 83.26%  है। अब केस भी घट रहे हैं। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग भी अब सबसे अधिक हो रही है। लव अग्रवाल ने बताया कि बिहार में एक्टिव केस एक लाख से नीचे आ गए हैं। 16 राज्य ऐसे हैं जहां एक्टिव केस 50 हजार से कम हैं। राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, यूपी, दिल्ली में अब नए केस कम आने शुरू हो गए हैं। देश में 24 राज्य शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां 15ः से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15% पॉजिटिविटी रेट 8 राज्यों में है। 5% से कम पॉजिटिविटी रेट 4 राज्यों में है।

 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां एक लाख से भी ज्यादा एक्टिव मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से एक लाख के बीच एक्टिव मामलों की संख्या बनी हुई है। 16 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम एक्टिव मामलों की संख्या बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक 83.26%मामले ठीक हुए हैं। देश में करीब 37.1 लाख एक्टिव मामलों की संख्या बनी हुई है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3% थी जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,62,727 मामले दर्ज किए गए हैं।

 

 

वैक्सीनेशन के बारे में बताया गया कि अब तक 17.72 करोड़ लोगों को डोज दी जा चुकी है। जिसमें 13.76 करोड़ फर्स्ट डोज, 3.96 करोड़ सेकेंड डोज है। डॉ वीके पॉल ने कहा कि भारत में रूसी कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक आ चुकी है। इसकी बिक्री अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।

 

मंत्रालय ने बताया कि सरकार की इस नीति और आंकड़ों के साथ किसी को शक ना हो कि वैक्सीन का संकट होगा। सबको वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही यह भी बताया गया कि राज्य स्वायत्तता चाहते थे, जो अब केंद्र ने दे दी है। डबल्यूएचओ से जो वैक्सीन अप्रूव हैं, उनको भारत में मंजूरी मिलेगी। आयत लाइसेंस की कोई पाबंदी नहीं होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जनता और राज्यों की मांग और जरूरत पर ये कदम उठाए गए हैं। यह भी कहा कि कुल मिलाकर, भारत में और भारतीयों के लिए अगस्त-दिसंबर के बीच वैक्सीन की 216 करोड़ खुराकें भारत में निर्मित होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button