बारिश के मौसम मे बनाए चाय के साथ क्रिस्पी आलू चिप्स, जानें इसको बनाने का तरीका

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : बारिश का मौसम आ रहा है और ऐसे में चाय और स्नैक्स बहुत खाने का मन होता है। पर बनाने का मन नहीं करता है। इसीलिए आज के इस पोस्ट में मैं आपके लिए कुछ इंस्टेंट स्नैक्स रेसिपी ले कर आयी हु। तो आइए जानते है इसको बनाने की विधि!आपको सिर्फ 3 चिझो की जरुरत होगी जो की आपके घर पे आसानी से मिल जाएगी। इसे हम बहुत ही कम तेल में बनाने वाले है तो चलिए शुरू करते है।

 

 

 

क्रिस्पी आलू चिप्स को बनाने की सामग्री
आलू 2
पानी 2 कप
सोडा 1/5 चम्मच (1 चुटकी)
नमक 1/2 चम्मच
तेल 50 ग्राम

 

 

 

 

क्रिस्पी आलू चिप्स को बनाने की विधि
1. सबसे पहले आलू को छील ले।
2. और उसे पतला पतला काट ले।
3 अगर आपके पास चिप्स काटने वाली मशीन है तो आप उससे भी काट सकते है।
4. फिर उसे पानी में डाल दे और उसे अच्छे से पानी में डुबो दे।
5. फिर गैस पे कढ़ाई में पानी रख दे और उसमे सोडा और नमक डाले।
6. जब पानी में उबाल आने लगे तो कटे हुए आलू को डाल दे, और उसे 2 मिनट तक उबालें।
7. फिर उसे निकल ले और उसे ठंढे पानी से धो ले।
8. फिर उसे टिसू पेपर पे डाल दे ताकि उसका पानी अच्छे से सोख ले।
9. अब पैन में तेल डाले और उसे गरम करे, फिर मध्यम आंच पे चिप्स को डाल कर उसे फ्राई करे।
10. 2-3 मिनट फ्राई करने के बाद ये कुछ ऐसा सुनहरा हो जायेगा, वैसे ही सारे चिप्स को फ्राई कर ले।
11 .और आपका चिप्स बनकर तैयार है।
12 .आलू चिप्स फ्राई होने के बाद इसमें आप चाहे तो अपने पसंद का मशाले भी मिला सकते है या फिर साॅस के साथ सर्व करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button