प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- जंगलराज में भगवान भरोसे है महिलाओं की सुरक्षा

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य की योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार सो रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन राज्य सरकार सो रही है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुये कहा कि, राज्य में महिलाओं से जुड़े अपराध जिसे तरीके से हो रहे हैं, इससे रूह कांप जाए।

 

 

 

 

यही नहीं, उन्होंने अपने ट्वीट में घटनाओं का जिक्र किया। मथुरा में एक साल से लड़की को परेशान कर रहे गुंडों ने घर में घुसकर उसे छत से फेंक दिया। हमीरपुर में छेड़खानी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। प्रियंका गांधी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुये कहा कि, जंगलराज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

 

 

 

मथुरा में मनचलों की खौफनाक करतूत सामने आई। यहां बेखौफ मनचले एक घर में घुसे और लोगों से मारपीट की। इसके बाद मनचले एक किशोरी को घर की दूसरी मंजिल से फेंककर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

हमीरपुर की जिस घटना का जिक्र प्रियंका गांधी ने किया उसके तहत छेड़खानी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना की बात करें तो, 3 मई को बीए की छात्रा को जबरन डीजे में नाचने व मारपीट करने की घटना हुई थी, पुलिस की लापरवाही के चलते छात्रा ने विगत दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

 

 

 

इन सब के बावजूद सरकार जवाब दे क्या यही सुरक्षा है। हमारे देश मे लड़कियों की जो आए दिन उनका रैप कर रहे दोषी सरेआम घूम रहे है। उन्हें परेशान कर रहे है । जिंदा जला कर किसी नदी किनारे फेक दे रहे है । यही हाल रहा तो सरकार से उम्मीदें क्या ही की जाए कि हमारे देश मे लड़किया सुरक्षित है। जब तक सरकार कोई एक्शन नही लेगी तब तक देश मे ऐसी घटनाए होती रहेगी ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button