नेहा कक्कड़ और पति रोहनप्रीत सिंह की लड़ाई का फनी वीडियो वायरल, जाने फैंस ने किए कैसे – कैसे कमेंट

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया मे खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों बुरी तरह से लड़ते हुए दिख रहे हैं। इस कपल का नोकझोंक देखकर फैंस कॉमेंट कर इनके खूब मजे ले रहे हैं। https://www.instagram.com/p/COuMW_VDFX5/?utm_source=ig_web_copy_link

 

रोहनप्रीत सिंह और नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आपस में लड़ते हुए एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों लोग लड़ाई करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में नेहा रोहन का कॉलर पड़कर पीटते दिख रही हैं तो वहीं रोहन नेहा का बाल खिंचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में तेरी मेरी दोस्ती का म्यूजिक चल रहा है। इन दोनों का यह वीडियो वायरल हो चुका है। फैंस हंसनेवाले इमोजी बनाकर इन दोनों के बीच हो रही फाइट के मजे ले रहे हैं। वहीं कुछ लोग हैरान हैं कि ये दोनों क्यूं लड़ रहे हैं।

 

 

मजे लेने के अलावा भी कुछ यूजर्स इन दोनों के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा है कि आप दोनों पहले कोरोना महामारी में लोगों की मदद कर लेते इसके बाद लड़ते तो अच्छा होता। वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि शादी के बाद का महौल कुछ ऐसा ही होता है। एक और यूजर ने लिखा कि लड़ाई कुछ हद तक ठीक है लेकिन इस तरह समय ऐसी वीडियो शेयर करना जायज नहीं लगता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों का यह फनी वीडियो उनके आने वाले नए म्यूजिक वीडियो का एक हिस्सा है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम है ‘खढ़ तैनू मैं दस्सा’, जिसे नेहा अपने पति रोहन के साथ मिलकर गाने वाली हैं। इस म्यूजिक एलबम का पहला पोस्टर सामने आ चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button