नेशनल लिपस्टिक डे पर आइए जाने 15 मिनट में लिपस्टिक बनाने का तरीका

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: आपके पास अगर मेकअप का टाइम नहीं है, तो काजल के साथ लिपस्टिक लगा लें। आपका लुक कम्पलीट हो जाएगा। लिपस्टिक मार्केट से खरीदने के अलावा भी आप घर में भी किसी भी शेड की लिपस्टिक बना सकते हैं। आप ये लिपस्टिक खुद के लिए बनाने के अलावा किसी दोस्त या बहन को भी गिफ्ट कर सकते हैं। आज नेशनल लिपस्टिक डे है, आइए, जानते हैं लिपस्टिक बनाने का आसान तरीका-

 

 

क्या-क्या सामान चाहिए-
बी वैक्स-
नारियल का तेल
जैतून का तेल या कोकोआ बटर
अपनी पसंद का फूड कलर
खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें (ऑप्शनल)
एक खाली और साफ लिपस्टिक कंटेनर (एक पुरानी लिपस्टिक या एक छोटे लिप बाम बॉक्स के कंटेनर का उपयोग कर सकती हैं)
मोमबत्ती
माचिस की तीली
एक बड़ा चम्मच
एक ड्रॉपर
एक कटोरी

 

 

 

-बी वैक्स का 1 इंच लंबा टुकड़ा लें। फिर एक बाउल में एक चम्मच नारियल का तेल और जैतून का तेल या कोकोआ बटर और फूड कलर की 4-5 बूंदें डालें।
-फिर एक मोमबत्ती जलाएं और उसकी आंच के ऊपर बी वैक्सउ को किसी चम्मच में डालकर पिघलाएं।
-फिर इस मिश्रण को नारियल और जैतून तेल के बाउल में ट्रांसफर करें। अब आप इस मिश्रण में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं।
-खाली और साफ लिपस्टिक कंटेनर में ड्रॉपर के साथ मिश्रण को भरें।
-ढक्कन के साथ कंटेनर को कवर करें और मिश्रण को ठंडा होने दें। यदि आप इसे रेफ्रिजरेटर में रखती हैं, तो लिपस्टिक लगभग 5 मिनट में तैयार हो जाएगी। यदि -आप कमरे के तापमान में रखती हैं, तो आपको 5 मिनट से अधिक का समय लग सकता है।
-लिपस्टिंक बनाते वक्त आप अपने मन अनुसार रंगों का चुनाव कर सकती हैं। यही नहीं, अगर आपको बी वैक्सि नहीं भी मिल रही है तो आप उसकी जगह पर पेट्रोलियम जेली का यूज कर सकती हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button