डिनर पार्टी में कोहली के संग नजर आईं अनुष्का, BCCI के इस ट्वीट से मच सकता है बवाल

नई दिल्ली. बालीबुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कल रात टीम इंडिया के साथ डिनर पार्टी में नजर आईं। बता दें कि इन दिनों भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैज 9 अगस्त से लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेला जाना है।

BCCI की तरफ से जारी किये गये एक फोटो में अनुष्का टीम इंडिया के साथ देखी जा सकती हैं। इस डिनर पार्टी में भारतीय टीम के हाई कमान भी सम्मिलित हुए। बीसीसीआई ने यह जानकारी ट्वीट कर दी।

विराट कोहली के साथ अनुष्का भी नजर आईं
आपको बता दें कि लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है। टेस्ट मैच से पहले मंगलवार को टीम इंडिया लंदन में स्थित भारतीय हाई कमीशन गई। इस दौरान कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आईं।

भारतीय हाई कमीशन डिनर के लिए पहुंची
कोच रवि शास्त्री समेत पूरा सपोर्ट स्टाफ इस दौरान नजर आया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस मौके की फोटो शेयर की है।टीम इंडिया भारतीय हाई कमीशन डिनर के लिए पहुंची। इस दौरान सभी भारतीय क्रिकेटरों ने ग्रे कलर की हाफ जैकेट और व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू पैंड पहन रखी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button