आज का राशिफल 31 जनवरी 2019…

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष द्वादशी 19 घंटे तक तत्पश्चात त्रयोदशी, मूल नक्षत्र 21 घंटे 07 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, हर्षण योग 30 घंटे 18 मिनट तक तत्पश्चात वज्र योग, धनु में चंद्रमा।

मेष राशि: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक श्रम करना होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी के कारण तनाव मिल सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कर्क राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। लाल वस्तुओं का दान करें। हनुमान जी की उपासना आपके लिए हितकारी होगी।

सिंह राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गंगा स्नान आपके लिए श्रेष्ठ होगा। आत्मबल में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तुला राशि: भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सा के अनुसार अन्न दान करें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक राशि: मैत्री संबंधों का सहयोग मिलेगा लेकिन आपका स्वयं का अहंकार रिश्तों में बाधक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु राशि: यात्रा देशाटन या प्रवास की स्थिति सुखद होगी। देव दर्शन की संभावना है। किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव भी मिल सकता है।

मकर राशि: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा फिर भी मन अशांत रहेगा।

कुंभ राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धन व्यय होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button