व्रत में कब्ज की समस्या से हो रहे हैं परेशान, तो अपनाएं इन घरेलू उपायों को

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : इन दिनों कई लोग नवरात्रि की फास्टिंग कर रहे हैं। जिसकी वजह से उनके शरीर को पूरी तरह से पोषण नहीं मिलता और ऐसे में लोग कब्ज का शिकार हो जाते हैं। जिसकी वजह से कई सारी परेशानियां भी हो जाती हैं। वैसे तो आम दिनों में भी लोग इसके शिकार हो जाते हैं।

इसके कई सारे कारण हो सकते हैं लेकिन उन में से एक है तरल पदार्थों का कम सेवन। इस परेशानी के कारण कई तरह की स्किन प्रॉब्लम भी हो जाती हैं जैसे पिंपल्स और एक्ने। लेकिन कुछ चीजों को अपनाकर आप व्रत के दौरान कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। आइए, जानते हैं-

 

1) अदरक की चाय – व्रत में चाय सभी पीते हैं लेकिन अदरक की चाय रोजाना पीने ले कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है। अदरक में भारी मात्रा में एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं, जिसकी वजह से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। एक कप पानी में बारीक कटा अदरक मिलाएं। इसे अच्छे से उबालें और पीएं।

 

2) दूध और दही – कब्ज की परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए आप दूध और दही खा सकते हैं। दही में थोड़ा पानी मिला कर इसकी छाछ बना कर पीएं वहीं दूध अगर पी रहे हैं तो उसे अच्छे से गर्म करें और फिर पीएं।

 

3) किशमिश – कब्ज दूर करने के लिए इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता । आप किशमिश को पानी में भिगोएं और फिर इसके फूलने के बाद इसे खाएं। आप चाहें तो इसे रात में भिगो कर रखें और फिर सुबह की पूजा के बाद खा सकते हैं।

 

4) शहद – रात में सोने से पहले शहद खाएं। इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। कब्ज के साथ ये वेट लॉस में भी आपकी मदद करेगा।

 

Related Articles

Back to top button