महँगाई बेरोजगारी व भाजपा की गलत नीतियों से जनता परेशान 27 में बनेगी सपा की सरकार : शिवपाल सिंह यादव

ऊँचाहार, रायबरेली। बुधवार को लखनऊ से प्रयागराज जाते समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का काफिला जब ऊंचाहार पहुंचा तो वहां पर पहले से उपस्थित सपा नेताओं कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनका माला फूल व बुके देकर जोरदार स्वागत किया।
यादव ने वहां पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश की जनता भाजपा की जनविरोधी गलत नीतियों महंगाई, बेरोजगारी, प्रशासनिक गुंडागर्दी, थानों तहसीलों और ब्लॉकों में फैले जातिवाद भ्रष्टाचार आवारा जानवरों से तंग आ चुकी है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से पूरे प्रदेश में एलपीजी गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है लोग लाइनों में खड़े हैं लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है।
किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसान परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में पढ़े-लिखे नौजवानों को कहीं रोजगार नहीं मिल पा रहा है, सरकार इस तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। महंगाई आसमान छू रही है वस्तुओं के आए दिन रेट बढ़ते जा रहे हैं। थानों तहसीलों और ब्लॉकों में बिना पैसे के आम आदमी का काम नहीं हो रहा है। गरीबों और किसानो की कोई सुनने वाला नहीं है। उन्हें समय पर खाद बीज और पानी यह सरकार देने में फेल है। सुनने में आ रहा है कि ऊंचाहार विधानसभा के जगतपुर ब्लॉक में पीड़ितों पर भी मुकदमा लिखकर उन्हें धमकाया जा रहा है।
पुलिस भी अपना काम सही से नहीं कर रही है वह सरकार के इशारे पर लोगों का उत्पीड़न कर रही है। इसलिए पूरे प्रदेश की जनता ने भाजपा से उबकर इस बार भारी बहुमत से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री और सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है 2027 में प्रदेश में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है।
इसके बाद यादव प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विंदेश्वरी पासी, ब्लॉक अध्यक्ष रोहनिया मदन यादव, बी०एन० मौर्य, इंजीनियर मानसिंह पटेल, आंनद राज पाण्डेय, मो हसनैन, घनश्याम मौर्य, महेश यादव प्रधान, मिश्री लाल फौजी, विनय यादव रोहनिया, बुद्धी लाल निर्मल, ओमप्रकाश मौर्या, डॉ मंसूरी, आफताब आलम, हरीश यादव, शुभम पाल, रेहान कजियाना, अरसद सुल्तान, विकास यादव, मन्तोष पासी, अरशद सुल्तान डॉ नरेंद्र यादव, कमलेश मौर्य, सर्वजीत सिंह यादव, हितेन्द्र यादव, दिनेश रोहनिया सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



