Xiaomi लाया Lipstick Power Bank, जानिये कीमत और डिजाइन

Xiaomi ने अपना अब तक का सबसे यूनिक पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने Xiaomi Lipstick Power Bank लॉन्च किया है, जिसका डिजाइन हूबहू लिपस्टिक जैसा है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. स्मार्टफोन, टीवी, वियरेबल्स समेत अन्य गैजेट बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने अपना अब तक का सबसे यूनिक पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने Xiaomi Lipstick Power Bank लॉन्च किया है, जिसका डिजाइन हूबहू लिपस्टिक जैसा है। नए पावर बैंक का डाइमेंशन, शेप और साइज हूबहू लिपस्टिक के समान है और इसे आसानी से केवल 30.6×30.6×94.5 मिमी माप वाले बैग में रखकर कहीं भी ले जाया जा सकता है। अगर आप भी कॉम्पैक्ट साइज वाला पावर बैंक ढूंढ रह हैं, तो ये आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए जानत हैं….

इंटेलिजेंट भी है शाओमी का लिपस्टिक पावर बैंक

पावर बैंक एक यूनिक ग्रेडिएंट कलर डिजाइन के साथ आता है। डिवाइस का इनर शेल सॉफ्ट ब्लू-पिंक ग्रेडिएंट के साथ बनाया गया है, जबकि बाहरी शेल मैट यूवी टेक्नोलॉजी से बना है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी है। यह 20W की आउटपुट पावर को सपोर्ट करता है। पावर बैंक बिल्ट-इन टाइप-सी इंटरफेस के साथ आता है जो टू-वे फास्ट चार्जिंग, 13.5W इनपुट को सपोर्ट करता है और अपनी चार्जिंग केबल के साथ आता है। डिवाइस में एक बिल्ट-इन इंटेलिजेंट आइडेंटिफिकेशन चिप भी है जो किसी भी डिवाइस, फोन, टैबलेट कंप्यूटर या लो-करंट डिवाइस के लिए जरूरी करंट के साथ तुरंत एडजस्ट हो जाएगा। शॉर्ट-सर्किटिंग से बिल्ट-इन प्रोटेक्शन के साथ 5 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान पर काम कर सकता है।

कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Lipstick Power Bank को कंपनी ने फिलहाल चीन में लॉन्च किया है, जहां इसकी कीमत 129 yuan (करीब 1,462 रुपये) है। यह भारत में कब आ सकता है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button