राहुल गांधी ने जिस महिला को ‘ब्राज़ीलियन मॉडल’ कहा, वो ‘पिंकी’ निकलीं
vote chori allegations: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर निशाना साधा।

vote chori allegations: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को चुनाव आयोग पर सीधा निशाना साधते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में “वोटिंग फ्रॉड” का गंभीर आरोप लगाया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा ने बड़े पैमाने पर वोट चुराए हैं और सबूत के तौर पर एक वोटर आईडी कार्ड भी दिखाया।
इस आईडी कार्ड को दिखाते हुए राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया था कि इस आईडी कार्ड पर एक ब्राज़ीलियाई मॉडल की तस्वीर का इस्तेमाल करके कई बार वोटिंग की गई।
जानें क्या कहा पिंकी ने
हालांकि, राहुल गांधी के इस दावे के बाद एक अलग ही तस्वीर सामने आ रही है। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस महिला का वोटर आईडी कार्ड दिखाकर राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाया था, अब उसने इस पर प्रतिक्रिया दी है। महिला का नाम ‘पिंकी’ है। उसने कहा, “मैंने खुद वोट दिया है, वोट चोरी नहीं हुई।”
पिंकी ने आगे कहा कि उसके वोटर आईडी कार्ड पर फोटो गलत छपी थी। जब मैंने पहली बार आईडी कार्ड के लिए आवेदन किया था, तो उस पर गलत फोटो छपी थी। यह हमारे गाँव की एक अन्य महिला की थी। मैंने तुरंत आईडी कार्ड वापस कर दिया, मगर मुझे अभी तक संशोधित कार्ड नहीं मिला है। पिंकी ने यह भी बताया, “मैंने 2024 के चुनावों में अपनी मतदाता पर्ची और आधार कार्ड के ज़रिए मतदान किया था।”
सियासत का ‘हाइड्रोजन बम’; वोट चोरी के आरोप पर राहुल का मास्टर स्ट्रोक या सियासी शोर
पिंकी के इस खुलासे के बाद राहुल गांधी के आरोपों पर सवालिया निशान लग गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है। इस बीच, भाजपा ने भी बुधवार को राहुल गांधी के आरोपों को झूठा और निराधार बताते हुए कहा कि वह अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने और देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने के लिए चुनाव आयोग पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।



