बिहार समेत कुछ राज्यों में हीटवेव का टॉर्चर, कई इलाकों में बारिश के भी आसार, जानें मौसम का हाल 

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

 

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में हीटवेव की बात कही है। कुछ राज्यों में आज तापमान 40 डिग्री पहुंच सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आज महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। जानें आज के मौसम पर क्या है अपडेट।

देश के लगभग हर राज्य में गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार से पांच दिनों के दौरान कुछ राज्यों में हीटवेव का टॉर्चर भी लोगों को झेलना पड़ सकता है। इसी के साथ, मौसम विभाग ने एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ राज्यों में बारिश की बात भी कही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में 16 अप्रैल से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

40 डिग्री का टॉर्चर दिल्ली में

मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में आज यानी 15 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज दिल्ली में आसमान साफ रहने के आसार हैं। 16 और 17 अप्रैल को नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, 16 और 17 अप्रैल को नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, 16 और 17 अप्रैल को नई दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

 मौसम का हाल उत्तर प्रदेश के

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, दिन के वक्त लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, दोपहर होते-होते आंशिकतौर पर बादल छा सकते हैं। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है। वहीं, गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त आसमान साफ रहेगा। हालांकि, दोपहर होते-होते आंशिकतौर पर बादल छा सकते हैं।

हीटवेव इन राज्यों में

मौसम विभाग की मानें तो अगले चार से पांच दिनों के दौरान बिहार, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में हीटवेव लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल में 15 से 18 अप्रैल के बीच हीटवेव की स्थिति रहेगी। वहीं, 15 और 16 अप्रैल को तटीय आंध्र प्रदेश में हीटवेव लोगों परेशान करेगी। बिहार में 15 से 18 अप्रैल के बीच हीटवेव का टॉर्चर जारी रहेगा।

बारिश की संभावना आज इन इलाकों में 

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज महाराष्ट्र के कई हिस्सों और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों और गुजरात में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 15अप्रैल की शाम से पश्चिमी हिमालय में छिटपुट बारिश शुरू हो सकती है और फिर धीरे-धीरे बारिश की तीव्रता बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button