श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया पर टूटा दुखों का पहाड़, बुमराह-सुदर्शन के बाद ये बड़ा मैच विनर भी सीरीज से बाहर

Team India injury update 2026: श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम इंजरी की समस्या से जूझ रही है. एक के बाद एक कई खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं. तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और युवा बल्लेबाज़ साई सुदर्शन के बाद अब ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का भी इस सीरीज से बाहर होना तय माना जा रहा है. ये सभी खिलाड़ी फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब से गुजर रहे हैं.

बुमराह घुटने की चोट से परेशान हैं और सुदर्शन के पैर के अंगूठे में दिक्कत है. सुंदर की बात करें तो उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है.

सुंदर की वापसी पर सस्पेंस

26 साल के वाशिंगटन सुंदर को पिछले महीने इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेलते वक्त चोट लगी थी. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ गॉल में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए नहीं चुना गया था लेकिन उम्मीद थी कि वो कोलंबो में 23 अगस्त से होने वाले दूसरे टेस्ट तक फिट हो जाएंगे.

हालांकि ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो सुंदर का श्रीलंका जाना अब मुश्किल लग रहा है. बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं.

कोई रिप्लेसमेंट नहीं!

बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक, “सुंदर के श्रीलंका दौरे पर जाने की संभावना बेहद कम है. मेडिकल टीम उनके मामले में पूरी सावधानी बरत रही है. हम नहीं चाहते कि वो चोट से ठीक होने के तुरंत बाद कोई बड़ा मैच खेलें.”

शादी का झांसा, प्राइवेट वीडियो और धमकी… IPL स्टार अभिषेक पोरेल पर शिकंजा, पुलिस ने दबोचा

अगर सुंदर श्रीलंका नहीं जाते हैं, तो शायद उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं मांगा जाएगा. सेलेक्टर्स पहले ही 15 सदस्यों की टीम का ऐलान कर चुके हैं. बुमराह की जगह आकिब नबी को और सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है.

Related Articles

Back to top button