Sultanpur News: संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक तरीके से चलाये अभियान:जिलाधिकारी

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता

सुलतानपुर: जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण कार्यवाही हेतु विभिन्न विभागों का उत्तरदायित्व निर्धारण हेतु बैठक आयोजित की गयी, जिसमें वर्ष 2022 की भांति वर्ष 2023 में भी संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक तरीके से अभियान जनपद में चलाये जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2023 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 17 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023 तक जनपद में चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए सभी विभाग व्यवहार परिवर्तन तथा प्रचार-प्रसार की भी व्यापक योजना बनायें, ताकि जन सामान्य तक सभी जानकारियों की शुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण हेतु विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए एक साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद तथा ब्लाक स्तर पर समन्वय समितियों का गठन कर नियमित अन्तराल पर विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्य निष्पादन तथा जनपद में रोग की स्थिति की समीक्षा हेतु इन समितियों की बैठक आयोजित करायी जाये।
बैठक में ब्लाक स्तर पर नोडल अध्यापकों का संवेदीकरण, स्थानीय निकायों पर संवेदीकरण बैठकें, ब्लाक स्तरीय ग्राम प्रधान संवेदीकरण बैठक तथा ब्लाक चिकित्सालय पर आशा, एएनएम तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का संवेदीकरण कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने संचारी रोग अभियान के अन्तर्गत विभिन्न सम्बन्धित विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों की विभागवार, समयवार एवं प्रत्येक दिन की सूचना जिला मुख्यालय पर प्रेषित करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय, समस्त एसडीएम, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी,जिला मलेरिया अधिकारी बंशी लाल यादव सहित अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button