भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ 14 किमी पैदल चले सिंहदेव

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. देश में चल रहे कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को 70वां दिन है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी महाराष्ट्र में इस यात्रा का हिस्सा बने। बाबा ने वाशिम से माले गांव तक राहुल गांधी के साथ साढ़े 14 किमी पदयात्रा की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वाशिम जिले से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की। इस यात्रा के दौरान सिंहदेव मंगलवार से दो दिन तक राहुल गांधी के साथ रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य नफरत तोड़ो भारत जोड़ो है। इसी विचार के तहत राहुल गांधी अपना संदेश देते जा रहे हैं। हमें देश को एकता के सूत्र में बांधना है जिसे तोड़ने की कोशिश हो रही है। कुछ लोग इसे तोड़ने में लगे हैं। इन्हीं नफरतों को राहुल गांधी खत्म करना चाहते हैं।

राहुल गांधी का उद्देश्य काफी व्यापक है- सिंहदेव

भारत जोड़ो यात्रा पर बात करते हुए टीएस सिंहदेव ने बताया कि यात्रा केंद्र सरकार के लिए कई गलत फैसलों के खिलाफ भी है। नोटबंदी, जीएसटी ने जनता की कमर तोड़ दी थी। कोरोना काल में केंद्र सरकार ने कई गलत फैसले लिए गए थे। जिसका देश की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा था। मालेगांव तक इस यात्रा में महाराष्ट्र कांग्रेस से कई बड़े नेता शामिल हुए।

ये भी पढ़े

रामपुर से सपा प्रत्याशी के नाम का हुआ ऐलान, जानिये आजम खान ने किस दिग्गज नेता को बनाया उम्मीदवार

250 कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

टीएस सिंहदेव ने आगे चर्चा के दौरान बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक बदलाव से कोई संबंध नहीं है। छत्तीसगढ़ में इस तरह की कोई स्थिति नहीं है। टीएस बाबा ने बताया कि राज्य से भारत जोड़ो यात्रा में 250 कांग्रेसी शामिल होंगे।

भारत जोड़ो यात्रा का असर 2024 के चुनाव में दिखेगा

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा का असर 2024 के लोकसभा चुनावों में दिखाई देगा, न कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में दिखेगा। उन्होंने कहा आप पूछेंगे कि गुजरात या हिमाचल चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। इस यात्रा का यहां कोई असर नहीं होगा।

अगले साल कश्मीर में खत्म होगी यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह अगले साल कश्मीर में खत्म हो जाएगी। कांग्रेस ने एक बयान में दावा किया था कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा सबसे लंबा पैदल मार्च है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button