गर्मियों में बढ़ रही प्राइवेट पार्ट्स की खुजली और फंगल इंफेक्शन की समस्या, आयुर्वेद विशेषज्ञ ने बताया समाधान

remedies for ringworm: तेज गर्मी के दिनों में पसीना आना सामान्य बात है। लेकिन कई लोगों के लिए यही पसीना त्वचा से जुड़ी परेशानियों की वजह बन जाता है। खासकर शरीर के ऐसे हिस्से जहां नमी ज्यादा रहती है वहां खुजली, लाल चकत्ते और फंगल इंफेक्शन तेजी से विकसित हो सकते हैं। प्राइवेट पार्ट्स के आसपास होने वाली यह समस्या लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है। कई बार कपड़े पहनते समय जलन और असहजता भी महसूस होती है।
बाजार में मिलने वाली कई क्रीम और पाउडर अस्थायी राहत दे सकते हैं। हालांकि समस्या बार-बार लौट आती है। ऐसे में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. सलीम जैदी ने कुछ घरेलू उपाय बताए हैं जो इस परेशानी को कम करने में मदद कर सकते हैं।
आखिर क्यों होती है दाद-खाज और खुजली?
डॉ. जैदी के अनुसार गर्मियों में शरीर के कुछ हिस्सों में लगातार पसीना जमा होता रहता है। जब त्वचा लंबे समय तक नम रहती है तो वहां बैक्टीरिया और फंगस आसानी से पनपने लगते हैं। यही कारण है कि गर्दन के पीछे, बगल और प्राइवेट पार्ट्स के आसपास संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।
इसके अलावा त्वचा की ठीक तरह से सफाई न करना, लंबे समय तक गीले कपड़े पहनना और बहुत टाइट कपड़ों का इस्तेमाल भी समस्या को बढ़ा सकता है। कुछ मामलों में संक्रमित तौलिया या कपड़ों का साझा उपयोग भी संक्रमण फैलाने की वजह बन सकता है।
उपाय 1: एलोवेरा जेल से मिल सकती है राहत
एलोवेरा को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें विटामिन A, C और E सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
एलोवेरा जेल को प्रभावित हिस्से पर सीधे लगाया जा सकता है। यदि चाहें तो इसका जेल पानी में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। विशेषज्ञ का मानना है कि इससे शरीर को अंदर से साफ रखने में मदद मिल सकती है और त्वचा संबंधी समस्याओं में आराम मिल सकता है।
उपाय 2: नीम की पत्तियां भी हैं कारगर
आयुर्वेद में नीम को प्राकृतिक औषधि माना गया है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया और फंगस के प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट और अन्य सक्रिय तत्व त्वचा की सुरक्षा में मदद करते हैं।
इस्तेमाल का तरीका
नीम की ताजी पत्तियों को थोड़े पानी के साथ पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इस लेप को प्रभावित जगह पर लगभग 20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। लगातार एक सप्ताह तक ऐसा करने से खुजली और संक्रमण में राहत मिल सकती है।
उपाय 3: नारियल तेल से कम हो सकती है जलन
नारियल तेल लंबे समय से घरेलू उपचार का हिस्सा रहा है। इसमें एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। साथ ही यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और जलन को कम करने में मदद कर सकता है।
पुरुषों के लिए वरदान हैं इमली के सूखे बीज, डॉक्टर ने बताया ताकत बढ़ाने का अनोखा तरीका
लगाने का सही तरीका
नारियल तेल को सीधे खुजली वाली जगह पर लगाया जा सकता है। दिन में दो से तीन बार इसका उपयोग करने से त्वचा को आराम मिल सकता है। गर्मियों में पूरे शरीर की मालिश के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।



