छोटे आदर्श लेकिन बड़ी शोहरत; Vaibhav Suryavanshi का बल्ला फिर चला, कई रिकॉर्ड तोड़े
युवा भारतीय बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने ऑस्ट्रेलिया में 78 गेंदों में सबसे तेज़ शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया।

Fastest Youth Test Century: युवा भारतीय बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi का ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। वनडे में शानदार प्रदर्शन के बाद, अब उन्होंने यूथ टेस्ट में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले यूथ टेस्ट मैच में उन्होंने आक्रामक पारी खेलते हुए शानदार शतक जड़ा। इस प्रदर्शन के साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गए।
ऑस्ट्रेलियाई दौरा हमेशा से ही युवा बल्लेबाजों के लिए मुश्किल माना जाता है मगर Vaibhav Suryavanshi ने इस दौरे को आसान बना दिया। भारत की अंडर-19 टीम की ओर से खेलते हुए, उन्होंने बुधवार को महज 86 गेंदों में 113 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हालाँकि उन्हें हेडन सिलेर ने आउट किया मगर पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने कंगारू गेंदबाज़ की धज्जियाँ उड़ाते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए।
सबसे तेज़ शतक (Speediest Youth Test Hundred)
Vaibhav Suryavanshi की इस पारी ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। 78 गेंदों में बनाया गया उनका शतक ऑस्ट्रेलियाई धरती पर Youth Test में Fastest Century बन गया। इस शतक के साथ ही उन्होंने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम के बाद 100 से कम गेंदों में दो युवा टेस्ट शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के विरुद्ध 58 गेंदों में शतक लगाया था।
ये भी पढ़ें- women odi world cup 2025: जानें पिछली बार किस टीम ने जीता था महिला वनडे वर्ल्ड कप
सबसे ज़्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
वैभव अब युवा टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी शीर्ष पर पहुँच गए हैं। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 8 छक्के जड़कर कप्तान आयुष म्हात्रे का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव के अब युवा टेस्ट मैचों में कुल 15 छक्के हो गए हैं।
सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
14 साल की उम्र में वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। इस साल की शुरुआत में उन्होंने आईपीएल में 35 गेंदों में शतक लगाया था।



