किराए पर मिलती हैं इस देश में पत्नियां, जानें कितना होता है किराया

यहां महिला बनती है किराये की पत्नी, साथ रहती है मगर शादी नहीं होती

Rental Wife Trend: दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहाँ आप किराये पर पत्नी ले सकते हैं। यहाँ की नाइटलाइफ़ और खूबसूरत बीच पूरी दुनिया में मशहूर हैं। ये देश है थाईलैंड।

थाईलैंड इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में है। इस देश में इन दिनों एक अजीबोगरीब चलन चल रहा है। इस चलन के बारे में सुनकर आप भी हैरान हो सकते हैं। इस देश में किराये पर पत्नी लेने का एक अजीबोगरीब चलन ज़ोर पकड़ रहा है। सुनने में भले ही यह थोड़ा अजीब लगे, मगर यह चलन इन दिनों थाईलैंड के अलग-अलग शहरों में लोकप्रिय हो रहा है।

क्या है ये ‘किराये की पत्नी’ का चलन (Rent a wife service)

बता दें कि Rental Wife Trend में पुरुष पैसे देकर महिला के साथ पत्नी जैसा व्यवहार करता है। महिला पुरुष के लिए खाना बनाती है, उसके साथ घूमने जाती है और परिवार जैसा माहौल बनाती है। यह पूरा लेन-देन एक अनुबंध पर आधारित होता है, जिसे कानूनी विवाह नहीं माना जाता। अगर दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं, तो वे शादी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- कान का मैल 10 सेकंड में निकल जाएगा, डॉक्टर ने बताया बेहतरीन उपाय

इस चलन का खुलासा कैसे हुआ

इस अजीबोगरीब चलन का खुलासा एक किताब में किया गया है। ‘थाई टैबू: द राइज़ ऑफ़ वाइफ रेंटल इन मॉडर्न सोसाइटी’ नामक इस पुस्तक में लेखक लेवर्ट ए. इमैनुएल ने इस बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि गरीब परिवारों की महिलाएं अक्सर इस काम को स्वीकार करती हैं। इनमें से ज़्यादातर महिलाएं नाइट क्लबों और बार में काम करती हैं, जहाँ उन्हें विदेशी पर्यटकों से मिलवाया जाता है।

‘किराये की पत्नी’ की कीमत कैसे तय होती है?

‘किराये की पत्नी’ की कीमत तय करते समय उसकी उम्र, सुंदरता, शिक्षा और रिश्ता कितने समय तक रखना है, इन सब बातों को ध्यान में रखा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘किराये की पत्नी’ की कीमत 1,600 डॉलर से 1,16,000 डॉलर (यानी 1.4 लाख से 1 करोड़ से ज़्यादा) तक हो सकती है। थाईलैंड में यह एक बड़ा कारोबार बनता जा रहा है।

हालाँकि इस अजीबोगरीब चलन ने कई महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त तो बनाया है, मगर इसने समाज और नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाई सरकार ने भी इस बढ़ते चलन पर चिंता जताई है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून लाने की तत्परता दिखाई है। थाईलैंड में भागदौड़ भरी जीवनशैली और अकेलेपन के कारण यह चलन तेज़ी से बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button