PM Kisan 22th Installment Update: इस एक गलती से अटक जाएगी 22वीं किस्त

PM Kisan 22th Installment Update: केंद्र सरकार की नई पहल के तहत किसानों को योजनाओं का लाभ देने के लिए पंचायत स्तर पर फार्म रजिस्ट्री कैंप लगाए जा रहे हैं।

PM Kisan 22th Installment Update: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी योग्य किसानों तक सीधे लाभ पहुंचाने के लिए अपनी कोशिशों को और तेज कर दिया है। इसके लिए अब गांव-गांव में विशेष फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रहे और उन्हें समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

सरकार का मानना है कि बिना सही डेटा के योजनाओं का सही तरीके से कार्यान्वयन संभव नहीं है। इसी उद्देश्य से गांवों और पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जहां न केवल नए किसानों का पंजीकरण हो रहा है बल्कि पहले से पंजीकृत किसानों की गलतियों को भी सुधारने का काम किया जा रहा है। इस पहल को किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

बघा प्रखंड में भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने के लिए विशेष पंजीकरण अभियान शुरू किया गया है। प्रखंड कार्यालय के बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है। 22 जनवरी को सभी पंचायत भवनों पर किसानों को बुलाया जाएगा, जिनकी सूची पहले ही जारी की जा चुकी है ताकि उनका पंजीकरण कराया जा सके। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर कोई किसान निर्धारित तिथियों पर पंजीकरण नहीं कराता तो उसे इस स्कीम का फायदा नहीं मिल पाएगा।

Ayushman Card Benefits: एक साल में कितनी मर्तबा करवा सकते हैं फ्री ट्रीटमेंट, बहुत कम लोग जानते हैं ये बात

इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण पहलू ये है कि पंचायत स्तर पर कार्यरत अलग अलग सरकारी कर्मचारियों, जैसे मुखिया, सरपंच, पंचायत सचिव, और जीविका दीदी को किसानों को इस पहल के बारे में जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। इन कर्मचारियों की मदद से किसानों को पंजीकरण के लिए जरूरी कागजात तैयार करने और सही समय पर पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ये सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र किसान इस योजना से बाहर न रह जाए।

Related Articles

Back to top button