Ayushman Card Benefits: एक साल में कितनी मर्तबा करवा सकते हैं फ्री ट्रीटमेंट, बहुत कम लोग जानते हैं ये बात

Ayushman Card Benefits: आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क इलाज की सुविधा। जानिए कैसे एक साल में कई बार इसका लाभ उठाया जा सकता है और किस अस्पताल में मिलेगा इलाज।

Ayushman Card Benefits: आयुष्मान भारत योजना, जिसे आयुष्मान कार्ड के नाम से भी जाना जाता है देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक जीवनदायिनी पहल साबित हो रही है। यह योजना उन लाखों लोगों को मदद प्रदान करती है, जो महंगे इलाज के खर्च से जूझ रहे हैं। इस कार्ड के माध्यम से पात्र परिवार हर साल 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपाचर करवा सकते हैं। यह कार्ड गंभीर बीमारियों से लेकर बड़े ऑपरेशनों तक के इलाज की पूरी सुविधा प्रदान करता है।

एक साल में कितनी बार इलाज का लाभ उठा सकते हैं

आयुष्मान कार्ड को लेकर आमतौर पर यह भ्रम रहता है कि इसे केवल एक बार ही उपयोग में लाया जा सकता है। मगर वास्तविकता ये है कि कार्ड का उपयोग सालभर में कितनी भी बार किया जा सकता है। इस योजना में एकमात्र शर्त ये है कि सालाना उपचार की कुल लागत 5 लाख रुपये से अधिक न हो। इसका मतलब यह हुआ कि यदि आप पहले ही साल के शुरुआत में इलाज करवाते हैं और बाद में फिर से इलाज की जरूरत महसूस होती है, तो आप कार्ड का पुनः इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सुविधा छोटी बिमारियों से लेकर जटिल सर्जरी तक में कारगर है।

किस अस्पताल में मिलेगा लाभ

कार्ड के तहत इलाज केवल उन्हीं अस्पतालों में संभव है जो इस योजना से जुड़े हुए हैं। ये अस्पतालों की सूची में सरकारी के अलावा कई प्रमुख निजी अस्पताल भी शामिल हैं। यह सुनिश्चित करना कि आप जिस अस्पताल में इलाज करवाना चाहते हैं, वो आयुष्मान योजना के तहत आता है। अब बहुत आसान हो गया है।

पतले होने का जुनून, Youtube पर देखकर खा ली ये चीज; जवान लड़की की हुई मौत

अब आपको बस अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अस्पतालों की सूची देखनी होती है। वेबसाइट पर “Find Hospital” या “Hospital List” के विकल्प का चुनाव करने पर आप अपने राज्य और जिले के हिसाब से रजिस्टर्ड अस्पतालों की पूरी सूची देख सकते हैं। साथ ही आप अस्पताल का नाम या बीमारी की श्रेणी के आधार पर भी सर्च कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button