विराट-गांगुली के बीच शुरू हुआ नया बवाल, विराट ने सोशल मीडिया पर किया कुछ ऐसा,

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

दिल्ली : IPL 2023 विराट कोहली और सौरव गांगुली के रिश्तों की तल्खियां काफी पुरानी हैं. इन दोनों के रिश्ते भारतीय क्रिकेट के सबसे विवादास्पद रिश्तों में शामिल किए जा सकते हैं। भारतीय क्रिकेट के दो बड़े दिग्गज क्रिकेटर्स और दो पूर्व कप्तान। लकिन इन दोनों ही दिग्गजों के बीच लंबे समय से जो विवाद चल रहा है वो कभी दुनिया से छिपा नहीं। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से टकराई थी। उस मैच में विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच सामने आए पुराने विवाद को एक बार फिर से उजागर कर दिया।

विराट ने किया था गांगुली को इग्नोर

दरअसल मैच के बाद विराट कोहली  ने सभी से हाथ मिलाया लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली को इग्नोर तो किया ही। साथ ही उन्होंने दादा से हाथ भी नहीं मिलाया। इस तनातनी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद एक बार फिर से गांगुली और विराट के बीच कैप्टेंसी विवाद की बातें फिर से चर्चा में आ गईं। लेकिन अब विराट ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके चलते ये दोनों खिलाड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।

विराट ने गांगुली को किया अनफॉलो

अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि हाथ ना मिलाने वाले मामले के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम से सौरव गांगुली को अनफॉलो कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पहले विराट सौरव गांगुली को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे। लेकिन अब इस खिलाड़ी ने दादा को अपनी फॉलो लिस्ट से हटा दिया है।

पूरे मैच में काफी एग्रेसिव रहे विराट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हाल ही में मैच में 33 गेंदों पर 50 रन पूरे करने के बाद विराट कोहली ने अलग ही लेवल का सेलिब्रेशन किया था। वह काफी एग्रेसिव नजर आ रहे थे। इसके बाद फील्डिंग में भी वह अत्यधिक एनर्जी लेवल के साथ मैदान पर उतरे थे। आरसीबी की गेंदबाजी के दौरान उन्होंने बाउंड्री लाइन पर अमन खान का कैच लेते हुए दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में बैठे हेड कोच रिकी पॉन्टिंग और सौरव गांगुली की ओर घूरा भी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button