चंद्रमा ने शुक्र संग बनाई जोड़ी, तस्वीरें वायरल

चंद्रमा, चमकीले ग्रह शुक्र के साथ जुगलबंदी करता दिखा

स्टार एक्सप्रेस /संवाददाता

 

लखनऊ:   शुक्रवार शाम को जब रमजान की शाम का चांद निहारने आसमान को ताकने लगे तो यह अद्भुत नजारा दिखा। चांद के ठीक नीचे चमकता तारा देखा गया है। चांद के बिल्कुल करीब तारे जैसी जो रौशनी है दरअसल वह वीनस यानी शुक्र ग्रह है। यह खूबसूरत तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए शुक्रवार की शाम बेहद खास रही, जब हंसिया के आकार का चंद्रमा, चमकीले ग्रह शुक्र के साथ जुगलबंदी करता दिखा।

लोगों में कौतूहल का विषय बनी यह खगोलीय घटना बिलकुल ग्रहण की तरह ही है। बस इसमें पृथ्वी व शुक्र के बीच में चंद्रमा आ जाता है। चूंकि इस समय चंद्रमा हमारे करीब है और शुक्र ग्रह सूर्य के ठीक विपरीत है। यही कारण है कि इनकी युति और ऑकल्टेशन एक बहुत ही अद्भुत घटना के रूप में दिखाई दी है।

चंद्रमा अपने सामान्य से लगभग 250 गुना ज्यादा चमकदार दिखा, जबकि शुक्र तो है ही सांझ का तारा दूरी में इतना बड़ा अंतर होते हुए भी पृथ्वी से दोनों की संगत को नंगी आंखों से देखा गया। इस घटना को खगोलिकी में कंजक्शन के नाम से जाना जाता है। घटना की तस्वीरें शुक्रवार शाम से ही सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हुई।

आने वाले 28 अप्रैल को वृहस्पति, बुध, मंगल, अरुण और शुक्र ये पांच ग्रह एक सीध में नजर आएंगे, ऐसा दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने लायक होगा। इस संयोग को ग्रहों की परेड कहा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button